रेमो डिसूजा की तबीयत में हो रहा सुधार, इस दिन अस्पताल से हो सकते हैं डिस्चार्ज

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें 11 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि रेमो की तबीयत अब पहले से बेहतर है। उम्मीद की जा रही है कि रेमो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले है। रेमो की तबीयत को लेकर डांसर राघव जुयाल ने जानकारी दी और बताया कि रेमो डिसूजा की तबीयत में सुधार हो रहा है।
रेमो के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद उनके फैंस और सेलेब्स लगातार दुआएं मांग रहे है। रेमो के दोस्त गीता कपूर और टेरेंस लूईस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और जल्द ही ठीक होने की कामना की। यही नहीं, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी रेमो को गेट वेल सून विश किया है। बिग बी के इस ट्वीट में एक वीडियो भी है। जिसमें रेमो किसी डांस रिएलिटी शो में को जज करते दिख रहे है। इस वीडियो में उनकी टीम अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' के एक डॉयलॉग पर डांस करती दिखाई दे रही है।
.. get well Remo .. prayers !!🙏🙏🙏 and thank you for your wishes https://t.co/YpB5uS9zEe
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 13, 2020
बात करें अगर रेमो के करियर की तो, रेमो जितने अच्छे कोरियोग्राफर है, उतने ही बेहतरीन डायरेक्टर भी है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1955 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया। जिसमें तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक जैसी फिल्में शामिल है। हाल ही में रेमो ने स्ट्रीट डांसर 3डी में डांस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा समेत कई डांसर्स थे। इस फिल्म में रेमो अपने लुक्स के लिए जाने जाते है। उनकी हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस काफी चर्चाओं में रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS