रिया चक्रवर्ती ने किया अनुषा दांडेकर का बर्थडे सेलिब्रेट, Roadies फेम राजीव को हग करते हुए क्लिक कराई फोटो

रिया चक्रवर्ती ने किया अनुषा दांडेकर का बर्थडे सेलिब्रेट, Roadies फेम राजीव को हग करते हुए क्लिक कराई फोटो
X
रिया चक्रवर्ती की इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में वो अपने दोस्तों संग पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही। ये पार्टी वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर है और अपना दर्दभरा अतीत भुलाने की कोशिश कर रही है। रिया चक्रवर्ती की इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में वो अपने दोस्तों संग पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही। ये पार्टी वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी है। जिसमें फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, रोडीज शो के जज राजीव लक्ष्मण समेत रिया चक्रवर्ती को इनवाइट किया गया। इस पार्टी की फोटो राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, लेकिन ये फोटोज अब उन्होंने डिलीट कर दी है।

राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की है उसमें रिया उनके साथ नजर आ रही है। राजीव और रिया ने एक-दूसरे को हग कर रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा- 'माय गर्ल'... हालांकि ये फोटो अब डिलीट कर दी गई है। फोटो में रिया स्टाइलिश सूट और नी हाई बूट्स में नजर आ रही है। वहीं, राजीव की पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे पार्टी की एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें पार्टी में शामिल सभी मेहमान नजर आ रहे है।


आपको बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ स्पॉट हुई थीं। बताया जा रहा है कि रिया इन दिनों अपने नए घर की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रही है। सुशांत मामले में जांच के दौरान ड्रग एंगल आने के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वो तकरीबन एक महीने तक जेल में रहीं और अक्टूबर में जमानत पर बाहर आ गई। वहीं, रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसी ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुआ। शौविक को 2 दिसंबर को बेल मिली।

Tags

Next Story