जिस जेल में है रिया चक्रवर्ती कैद, उस जेल का पुराना है इतिहास, सिर्फ 10% पुरुष पुलिसकर्मी की लगती है यहां ड्यूटी

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भायखला जेल भेज दिया गया है। रिया अब 22 सितंबर तक भायखला जेल में रहेंगी। रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने रिया से कई तीखे सवाल किए। इन सवालों का जवाब देने में रिया टालमटोल करती दिखीं। जिसके चलते एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करना ही मुनासिब समझा और 8 सितंबर को करीब 4 बजे रिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की पहली रात एनसीबी दफ्तर में बने जेल में कटी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, किसी भी कैदी को रात में जेल नहीं ले जाया जा सकता। इसलिए रिया को एनसीबी के लॉकअप में रहना पड़ा, लेकिन अब रिया को भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रिया को जिस जेल में रखा गया है, इस जेल के बारे में हम आपको कुछ जरूरी बातें बता देते है। इस जेल के बारे में थोड़े शब्दों में हम आपको ज्यादा जानकारी देते है। आखिर कैसी है जेल,
भायखला जेल महिलाओं के लिए ही बनीं है। इसका निर्माण ब्रिटिशों ने कराया था। इस जेल में कुल 18 बैरक है और इसमें 350 महिला अंडरट्रायल मुजरिमों की कैपेसिटी है। इस जेल में जेलर से लेकर बाकी जेल कर्मचारी महिलाएं ही है सिर्फ 10 प्रतिशत पुरुष ही जेल कर्मचारी है। इस जेल में रिया चक्रवर्ती के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर, नेवी ऑफिसर के हत्या की आरोपी मारिया सुसाइराज, शीना बोरा केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी समेत कई महिला आरोपी रह चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS