सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन से पहले Rhea Chakraborty ने मीडिया से जोड़े हाथ, बोलीं- 'पीछा मत करना आप'

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन से पहले Rhea Chakraborty ने मीडिया से जोड़े हाथ, बोलीं- पीछा मत करना आप
X
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में है। रिया चक्रवर्ती कही भी जाती है, तो मीडिया उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ती है। रिया चक्रवर्ती बांद्रा की सड़कों पर नजर आई।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में है। रिया चक्रवर्ती कही भी जाती है, तो मीडिया उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ती है। रिया चक्रवर्ती बांद्रा की सड़क पर नजर आई। वो सड़क किनारे फूलवाले से फूल खरीदने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि रिया ने ये फूल सुशांत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी के लिए खरीदे है। इस दौरान फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक करते रहे।

जिसके चलते रिया चक्रवर्ती ने हाथ जोड़ते हुए ऐसा करने से मना किया। रिया चक्रवर्ती ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अब मैं जा रही हूं, आप मेरे पीछे मत आना प्लीज... इसके बाद रिया कार में बैठी और वहां से चली गई। लुक की बात करें तो रिया ने ब्लैक ट्राउजर के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया कहती दिख रहीं- 'यार फूल खरीदने आई हूं, जाओ ना...'

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद खुलासा किया था कि वो उनकी गर्लफ्रेंड थी और लिव-इन-रिलेशन में भी रही थी। लेकिन केस की सुईयां उस वक्त उनकी ओर घूमी, जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया और सुशांत पर सुसाइड करने का दवाब बनाने का आरोप लगाया। मामले की जांच आगे बढ़ी तो ड्रग एंगल भी सामने आया। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिलहाल रिया चक्रवर्ती बेल पर बाहर है।

Tags

Next Story