Coronavirus: कनिका कपूर की हालत देख सहमे ऋषि कपूर, बोले- 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है

कोरोना वायरस की चपेट में आई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। हाल ही में वो लंदन से वापस इंडिया आई थीं। उनकी पिछले 4 दिनों तबीयत काफी खराब थीं, जब टेस्ट कराया तो कोरोना पॉजीटिव आया। फिलहाल उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में आईसोलेशन में रखा गया है। कनिका कपूर की हालत देख बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर काफी डर गए है। उन्होंने कनिका कपूर को एक ट्वीटर पर पोस्ट किया, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने पोस्ट लिखा, वो उन्हें यूजर्स के निशाने पर ले आया।
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्विटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है, डरता हूं! हे मालिक रक्षा करना दूसरे कूपर-ऑन की, कोई गलत काम ना हो कभी, जय माता दी', ऋषि कपूर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स गुस्सा जाहिर कर रहे है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर ऋषि कपूर मजाक से भरा ट्वीट कर रहे है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।
वहीं कुछ यूजर्स कमेंट्स के जरिए कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की जमकर आलोचना कर रहे है। आरोप है कि लंदन से इंडिया आने के बाद वो एयरपोर्ट पर बिना चेकअप कराए वहां से निकल गईं और लापरवाही दिखाते हुए कई पार्टीज ज्वॉइन की। अपने लंदन से आने की जानकारी उन्होंने दूसरों से छिपाकर रखी। गंभीर मुद्दों पर जानकारी छिपाने के आरोप में यूपी सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ लौटने के बाद अलग-अलग 4 पार्टियों में गई। दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डालने के लिए कनिका कपूर की काफी आलोचना हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS