Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर की ये हैं 5 बड़ी फिल्में, जिन्हें बार बार देखते हैं लोग

70 के जमाने से लेकर अब तक (Bollywood Film Industries) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरी मूवी कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले (Bollywood Actor Rishi Kapoor) ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका लगा है। उनकी मौत की खबर लगते ही तमाम सेलिब्रिटीज ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसबीच ही उनकी सन 70 के आसपास बनी टॉप 5 मूवी को भी याद किया जा रहा है। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में ऋषि कपूर ने एक या दो नहीं बल्कि 100 के आसपास हिट फिल्में दी हैं। वह कॉमेडी से लेकर रोमांस, ड्रामा और फैमिली और एक्शन सभी किरदारों में बेहतरीन थे। जिनके लिए उन्हें आज याद किया जाता था।
यह ऋषि कपूर की टॉप 5 हिट फिल्में, इन फिल्मों को मिला था सबसे ज्यादा प्यार
खेल खेल मैं
ऋषि कपूर ने वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की है, लेकिन टॉप 5 की बात करें तो खेल खेल मैं 1975 में बनी उनकी यह कॉमेडी, रोमांस से भरी मूवी सुपरहिट हुई थी।
कभी कभी
1978 में बनी कभी कभी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अमिताभ और शशि कपूर ने भी अभिनय किया था। वहीं हिरोइन वाहिदा रहमान, नीतू सिंह और राखी थी। उनकी इस फिल्मों के गाने किशोर कुमार और लता व मुकेश सिंह ने गाये थे। जो सदा बाहर है। वहीं इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। उनकी यह मूवी मल्टीस्टार बन गई थी।
हम किसी से कम नहीं
1977 में ऋषि कपूर की बनी हम किसी ने कम नहीं फिल्म ने भी सिनेमा में धूम मचा दी थी। उनकी यह ड्रामा और एक्शन फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।
अमर अकबर एंड अनथॉनी
1977 में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने एक साथ अभिनय किया था। एक्शन, ड्रामा और इस फैमिली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। उनकी इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है।
आप के दिवाने
1980 में बनी ऋषि कपूर की फिल्म आप के दिवाने ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। उस जमाने की यह रोमांटिक फिल्म ने उनकी तरक्की में चार चांद लगा दिये थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS