Rishi Kapoor Death :लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर ने किये थे यह 5 मजेदार ट्वीट, फनी वीडियो भी किया पोस्ट

Rishi Kapoor Death :लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर ने किये थे यह 5 मजेदार ट्वीट, फनी वीडियो भी किया पोस्ट
X
सोशल मीडिया पर हर हमेशा बने रहते थे ऋषि कपूर। ज्यादातर मुद्दों पर देते थे अपनी राय

इरफान खान के अगले ही दिन ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को जोदार झटका लगा है। अब लोग उनकी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और फनी मूड को देखकर उन्हें याद कर रहें तो कुछ फिल्मों को देखकर। ऋषि कपूर जिस तरह फिल्मों में अलग अलग किरदारों में डूबकर अभिनय करते थे। उसी तरह वह सोशल मीडिया पर भी अपने अलग अलग अंदाज में प्रतिक्रिया देते थे। वह बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते थे। हाल की बात करें तो कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बीच उन्होंने सरकार को आदेश पर लिखते हुए कई सीरियस तो कुछ फनी मुड में ट्वीट किये। इनमें से यह है ऋषि कपूर के 5 ट्वीट देखें।

लॉकडाउन पर दी थी यह प्रतिक्रिया

ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मेरे प्यारे भारतवासियों, हमें इमर्जेंसी लगा देनी चाहिए। जरा देखो, पूरे देश में क्या हो रहा है। अगर टीवी की रिपोर्ट्स की मानें तो, लोग पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने का और कोई तरीका नहीं है। यह हम सबके लिए अच्छा होगा। लोग दहशत में आ रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खुलनी चाहिए

लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर ने ट्विटर अपने विचार लिखते हुए कहा था कि 'सरकार को इस समय किसी वक्त शाम को सारी लाइसेंसी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिए। आदमी इस डिप्रेशन, अनिश्चितता के साथ घर पर बैठा रहेगा। पुलिस, डॉक्टर और नागरिकों को ये सब निकालने के लिए कुछ चाहिए। ब्लैक में तो बिक ही रहा है। राज्य सरकारों को एक्साइज से पैसे कमाने रहते हैं। फ्रस्ट्रेशन से डिप्रेशन नहीं बढ़ना चाहिए। जैसे पी तो रहे हैं लीगलाइज कर दो कोई हिपोक्रिसी नहीं।

पीएम मोदी के समर्थन में किया था ट्वीट

वहीं, लॉकडाउन लगने के समय ऋषि कपूर ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'इस समय सब एक के लिए। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है। हम एक दूसरे को बिजी रखेंगे और आने वाले समय के लिए बात करते रहेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। आप लोग घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो। हम आपके साथ हैं। जय हिंद।

कोरोना वायरस के चीन को माना था जिम्मेदार

ऋषि कपूर ने कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार माना था। साथ ही लिखा था कि 'यदि यह माना जाए कि यह कोरोनवायरस कैसे प्रस्फुटित हुआ, तो दुनिया के प्रत्येक देश को उस देश को गंभीरता से लेना चाहिए जहां यह शुरू हुआ था। अत्यधिक लापरवाही से भरा कार्य। इस काम ने जीवन को खतरे में डालने के अलावा मानवता को भारी नुकसान पहुंचाया है। कृपया सभी लोग सुरक्षित और सावधान रहें।'

फनी वीडियो किया था पोस्ट

साथ ही ऋषि कपूर ने कई फनी वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में एक शख्स लेपटॉप पर वीडियो चलाकर पैसे उड़ा रहा है। तो ऋषि कपूर ने उस शख्स के लिए कहा कि ऐसे पैसे भी घर पर रहेंगे और मजा भी आएगा।

Tags

Next Story