Riya Sen Birthday: चार एक्टर्स और एक क्रिकेटर को डेट करने के बाद 36 की उम्र में रिया सेन ने की शादी, जानिए लव अफेयर्स...

बॉलीवुड और बंगाली इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिया सेन 24 जनवरी को 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेगीं। रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 कोलकाता में हुआ। रिया के पिता का नाम भरत देव वर्मा और माता का नाम मुनमुन सेन है। उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। रिया सेन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई लोरेटो हाउस कोलकाता से की। इसके बाद उन्होंने रानी बिरला गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन ले लिया और पढ़ाई पूरी की। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से भी आगे की पढ़ाई की। रिया ने फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्में ही याद आती हैं। रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में की हैं। रिया सेन ने 16 अगस्त 2017 को शिवम त्रिवेदी के साथ शादी कर ली। शादी से पहले रिया का इन 5 मशहूर हस्तियों से अफेयर रहा, जिसके चलते वो काफी चर्चाओं में रही।
अक्षय खन्ना- विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और रिया ने फिल्म 'लव यू हमेशा' में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अफसोस की बात ये रही कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ समय तक तो ठीक चला फिर दोनों के बीच एक फेमस एक्टर आ गया।
जॉन अब्राहम- ये फेमस एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम थे। जॉन अब्राहम का नाम भी रिया सेन के साथ जुड़ा। बताया जाता हैं कि जॉन अब्राहम को लेकर अक्षय खन्ना ने रिया से ब्रेकअप कर लिया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आई थीं, लेकिन जॉन से ब्रेकअप के बाद अक्षय और रिया एक बार फिर साथ आए थे और अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था।
श्रीसंत- श्रीसंत के साथ भी रिया सेन का नाम जोरों से लिया गया। दोनों की मुलाकात एक जूलरी ब्रैंड के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थीं, यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। अक्सर रिया मैच में श्रीसंत को चीयर करती दिखाई देती थी। दोनों का अफेयर एक साल तक चला और फिर ब्रेकअप हो गया। हालांकि मीडिया के सामने दोनों ने कभी नहीं माना की वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
शरमन जोशी- बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी भी रिया सेन के प्यार में पड़ चुके हैं। बताया जाता हैं कि फिल्म 'स्टाइल' और 'शादी नंबर वन' में शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए थे। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया। हालांकि इनका ये रिश्ता एक साल भी नहीं चला और जल्द ही ब्रेकअप हो गया।
अश्मित पटेल- बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल के साथ उनका एक कथित एमएमएस लीक हुआ था। साल 2005 में रिया और अष्मित रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि वीडियो एक होटल के कमरे का था, इस 90 सेकेंड के वीडियो में दोनों अश्लील हरकतें करते दिख रहे थे। इस मामले को लेकर दोनों ने इस वीडियो को फेक बताया था। वीडियो लीक हो जाने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS