अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल बनने वाले है पैरेंट्स

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल बनने वाले है पैरेंट्स
X
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल पैरेंट्स बनने वाले है। आप भी जानिए कौन है ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले है। सोशल मीडिया पर अभी बधाईयों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ था। कि अब एक और क्रिकेटर-एक्ट्रेस कपल के पैरेंट्स बनने की खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो क्रिकेटर जहीर खान और पत्नी सागरिका घाटगे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले है। उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। हालांकि अभी तक जहीर खान और सागरिका की ओर से ऐसा कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

मुंबई मिरर की खबरों की मानें तो, सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। आपको बता दें कि जहीर खान और सागरिका घाटगे ने साल 2017 में शादी की थी। इस बात की जानकारी उनके दोस्तों के जरिए मिलीं है। हाल ही में सागरिक घाटगे ने अपने पति जहीर के लिए उनके जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे प्यार, जिन्हें मैं जानती हूं। अपना बनाने के लिए आपका शुक्रिया। केवल मैं ही नहीं, बल्कि हर कोई जानता है कि मैं तुम्हारे बिना कुछ नहीं हूं। जन्मदिन मुबारक हो पति। आपको वो सब मिले, जो आप चाहते हैं। लव यू।'

View this post on Instagram

Fun Diwali nights ✨

A post shared by Zaheer Khan (@zaheer_khan34) on

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी फैन्स को गुडन्यूज देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। अनुष्का शर्मा ने बताया था कि जनवरी में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। फिलहाल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आईपीएल के चलते यूएई में है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में एक फोटो शेयर किया था।

Tags

Next Story