Salman Khan Birthday: 'कक्कड़' ने पुलिस में की थीं सलमान खान की शिकायत, Torture करने का लगाया था आरोप

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1962 में मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में हुआ था। सलमान खान के पिता सलीम खान एक मशहूर फिल्म लेखक हैं। वहीं उनकी मां का नाम सुशीला चरक है। उनके पिता जम्मू कश्मीर से हैं जबकि मां महाराष्ट्रीयन हैं। इनके अलावा, उनके परिवार में 90 के दशक की मशहूर अदाकारा हेलेन भी है, जो सलमान खान की सौतेली मां हैं। उनके दो भाई अरबाज खान और सुहेल खान है और दो बहनें अलवीरा और अर्पिता है। सलमान खान के नाम 'कक्कड़ विवाद' काफी मशहूर हुआ।
दरअसल, साल 2018 में कक्कड़ फैमिली ने सलमान खान के खिलाफ प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया था। मुंबई के बुजुर्ग दपंति केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी अनिता कक्कड़ ने सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि वो जमीन के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे है। इस मामले को लेकर बताया गया कि कक्कड़ दंपत्ति अमेरिका से इंडिया आए थे। उन्होंने 1996 में पनवेल में एक जमीन साढ़े 27 लाख में खरीदीं थी, जिसपर वो बंगला बनवाना चाहते थे, लेकिन बंगला बनवाने के बीच में सलमान खान और उनके परिवार वाले बीच में आ रहे है और उन्हें परेशान कर रहे है। जिसके चलते न तो उन्हें बिजली की सुविधा दी जा ररही है और न ही एंट्री मिल रही है।
आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक जांच चल रही है। वहीं उनके नाम कई विवाद और रहे है। साल 1999 सलमान का पहला और सबसे बड़ा विवाद सामने आया। ये विवाद 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुआ। बताया जाता है कि सलमान खान... सैफ अली खान, सोनाली बिंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए निकले थे और दो काले हिरणों को गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनते ही गांव वाले दौड़े चले आए और सलमान खान को देखा। इसके बाद गांव वालों ने सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में सलमान खान को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
'हिट एंड रन' केस- 'हिट एंड रन' केस भी सलमान खान के नाम खूब चर्चित रहा। बताया जाता है कि 28 सितंबर को एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे लोगों का कुचल दिया। आरोप है कि ये गाड़ी सलमान खान चला रहे थे। हादसे में चार लोग घायल हुए थे और एक शख्स की मौत हो गई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलमान खान को उनके घर से गिरफ्तार किया लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले में सलमान खऱान ने कोर्ट में कहा था कि 'वो ना तो नशे में थे और ना ही गाड़ी चला रहे थे.. जब ये हादसा हुआ तब ड्राइविंग सीट पर उनका ड्राइवर अशोक था'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS