सलमान खान ने तोड़ा शिल्पा शेट्टी का ये 'रिकॉर्ड', जानकर हैरान रह जाएंगी माधुरी दीक्षित से लेकर कंगना रनौत

सलमान खान ने तोड़ा शिल्पा शेट्टी का ये रिकॉर्ड, जानकर हैरान रह जाएंगी माधुरी दीक्षित से लेकर कंगना रनौत
X
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। शिल्पा शेट्टी जहां अपने अपकमिंग मूवीज को लेकर तैयारियों में बिजी है, तो वहीं सलमान खान भी अपनी फिल्मों और 'बिग बॉस' की शूटिंग कर रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी मशहूर है। इसके अलावा, वो एक रिकॉर्ड के लिए भी काफी जानी जाती है। लेकिन उनका ये रिकॉर्ड सलमान खान ने तोड़ दिया है। सलमान खान और शिल्पा शेट्टी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। शिल्पा शेट्टी जहां अपने अपकमिंग मूवीज को लेकर तैयारियों में बिजी है, तो वहीं सलमान खान भी अपनी फिल्मों और 'बिग बॉस' की शूटिंग कर रहे है।

'बिग बॉस 14' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन पहुंची और जन्मदिन का जश्न मनाया। रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीज ने स्टेज पर खूब मस्ती की और सलमान खान के साथ गेम खेला। इस दौरान तीनों ने बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त ठुमके लगाए। इस दौरान ठुमके लगाते-लगाते सलमन खान ने शिल्पा शेट्टी के नाम बना रिकॉर्ड तोड़ दिया। आखिर क्या था ये रिकॉर्ड... चलिए आपको बताते है।

शिल्पा शेट्टी को 'ठुमका गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। शिल्पा शेट्टी एक मिनट में कई ठुमके लगा सकती है। लेकिन शो में सलमान खान ने एक मिनट में 73 ठुमके लगाए, जो शिल्पा शेट्टी के ठुमके से ज्यादा है। ऐसा लोगों का कहना है। इस तरह सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी का रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन पर घरवालों ने भी खूब मजे किए। राहलु महाजन और राखी सावंत ने जहां 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया। तो वहीं अर्शी और विकास ने 'कबूतर जा जा' पर डांस किया।

Tags

Next Story