Sapna Chaudhary Ke Gane: सपना चौधरी के मां बनने को लेकर फैंस ने बनाया हरियाणवी गाना, मिलियन व्यूज पाकर मचाया गदर

Sapna Chaudhary Ke Gane: सपना चौधरी के मां बनने को लेकर फैंस ने बनाया हरियाणवी गाना, मिलियन व्यूज पाकर मचाया गदर
X
सपना चौधरी ने हाल ही में क्यूट से बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। इस खबर के बाद से बधाईयों का सिलसिला अभी तक जारी है। फैंस के खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सपना के मां बनने को लेकर फैंस ने गाना तक बना डाला।

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी हाल ही में मां बनी है। उन्होंने क्यूट से बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। सपना ने इस साल की शुरुआत में हरियाणा के मशहूर सिंगर वीर साहू से शादी की। इस खबर के बाद से बधाईयों का सिलसिला अभी तक जारी है। फैंस काफी खुश है। फैंस के खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सपना के मां बनने को लेकर फैंस ने गाना तक बना डाला। ये गाना अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस गाने का नाम 'सपना चौधरी को हुआ पुत्र' है। ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी के मां बनने के बाद लोग उन्हें काफी मिस कर रहे है। सपना के मां बनने की जानकारी वीर साहू ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस को दी और बताया कि वो पिता बन गए है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल और अपशब्द बोलने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया। वीर साहू ने कहा कि मेरी शादी हुई, बेटा हुआ तुमको क्या मतलब है?

वीर ने सपना के खिलाफ गलत बोलने वालों को भी आड़े हाथ लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हमसे इस तरह सवाल पूछे जा रहे है जैसे हमने किसी डाका डाल दिया या किसी को मार दिया है। तुम किसी की बहन-बेटी की इज्जत नहीं करते। वीर ने गुस्से में कहा कि अगर तुम सपना की कहानी सुन लोगे तो आंखों मे आंसू आ जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सपना का हमेशा साथ देने की भी बात कही। सपना चौधरी का सबके लिए एक आइकन है।

Tags

Next Story