Sapna Choudhary ke Gane: इस भोजपुरी गाने पर सपना का डांस देखकर रह जाएंगे हैरान, दर्शकों ने ताली और सिटीयों से बढ़ाया उत्साह

हरियाणवीं गानों पर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) को डांस करते हुए बहुत से लोगों ने देखा होगा। इतना ही नहीं अगर आप से पूछा जाये कि उन्होंने अब तक कितने (Haryanvi Songs) हरियाणवीं गानों पर डांस किया है तो यह बताना भी बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन क्या आप जानते है कि सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर भी ठुमके लगाये है। यह सुनकर जिन लोगों ने यह वीडियो नहीं देखा वह जरूर हैरान रह जाएंगे। जी हां हरियाणा की जान माने जाने वाली सपना चौधरी का इन दिनों (Bhojpuri Song) भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने पर उनके एक एक ठुमके पर लोगों ने ताली और सिटी बजाई। यह वीडियो यू ट्यूब पर भी डाला गया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस डांस वीडियो सपना के एक्सप्रेशन भी कमाल कर गये। हरियाणवीं लोगों के बाद उन्होंने बिहार और भोजपुरी लोगों को भी अपना दिवाना बना लिया।
दरअसल, सपना चौधरी का वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार के जहानाबाद के एक स्टेज शो का है। यहां उन्होंने 'संईया जी दिलवा मांगे रहे गमछा बिछाई के' भोजपुरी गाने पर डांस किया था। इस दौरान सपना ने जो डांस किया वह देखकर हर कोई हैरान रह गया। हरियाणा की तरह ही बिहार में भी सपना के डांस पर गजब की तालियों की बोछार हुई। जिसका वीडियो भी जारी किया गया। इस कार्यक्रम वह अकेली ही नहीं उनके साथ कई भोजपुरी स्टार भी थे। इसमें सपना के अलावा खेसारी लाल यादव समेत भोजुपरी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार भी शामिल हुए थे। इसी मंच पर सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने एक साथ भोजपुरी गाने 'चोंय चोंए' पर भी जबरदस्त डांस किया था। उनका डांस वीडियो देखकर हर कोई हैरत में पड गया है।
सपना चौधरी का यह वीडियो दो साल पुराना है। यानि उन्होंने बिहार के जहानाबाद में यह प्रोग्राम 2018 में किया था। जिसने उनके फैंस की संख्या बढाकर दोगुनी कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS