अचानक नजफगढ़ थाने पहुंची सपना चौधरी और बेलने लगी पुड़ियां, जानिए फिर क्या हुआ

कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन (Lockdown) है। पुलिस लोगों को घर पर रहने के साथ ही भूखे रह रहे लोगों के खाने तक व्यस्था में जुटी है। इसीबीच (Haryanvi Dancer Sapna Choudhary) हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी भी इसमें उनका सहयोग करने अचानक दिल्ली नजफगढ़ स्थित थाने पहुंच गई। यहां सपना को देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान रह गये। वहीं सपना ने पहले तो पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया और फिर महिला पुलिसकर्मियों की मदद के लिए खुद भी जुट गई।
दरअसल, दिल्ली पुलिस लॉकडाउन में लगातार भूखे, बेघर और परेशान श्रमिकों को खाना खिला रही है। यह अभियान काफी तेज तरीके से चल रहा है। नजफगढ़ थाने में भी महिला पुलिसकर्मी खाना तैयार करने में जुटी थी। इसी दौरान उनका हौंसला बढाने के लिए खुद को हरियाणवीं डांसर अपने घर से निकलकर अचानक से थाने जा पहुंची। यहां उन्हें देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गये। थाने में सपना ने पहुंचते ही पहले तो पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया। इसके बाद खाना बना रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ सपना खुद पुड़ियां बेलने बैठ गई। उनके इस काम की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी खूब वाह वाही की। वहीं सपना ने भी पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई की।
पहले भी थाने पहुंच चुकी है ये महिला पहलवान
सपना चौधरी से पहले नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में भारत की स्टार महिला पहलवान और भारतीय जनता पार्टी की नेता बबीता फोगाट भी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने भी यहां पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की खाना बनाने में मदद की थी। इस दौरान (Babita Foogat) बबीता फोगाट ने वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। इसके बाद बबीता ने जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाने में पुलिस कर्मी महिला जवानों की मदद की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS