दिल्ली में जन्में ये सितारें आज बॉलीवुड पर कर रहे राज, जिंदगी के अलग ही ठाठ और प्रॉपर्टी बेहिसाब

दिल्ली में जन्में ये सितारें आज बॉलीवुड पर कर रहे राज, जिंदगी के अलग ही ठाठ और प्रॉपर्टी बेहिसाब
X
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज जो सफल कलाकार राज कर रहे है, उनमें से ज्यादातर सितारें दिल्ली में ही जन्में है या फिर उनका लालन-पोषण दिल्ली में ही हुआ है।

देश का दिल यानी दिल्ली... किसी भी मामले में कम नहीं है। यहां करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन और हुनर की कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज जो सफल कलाकार राज कर रहे है, उनमें से ज्यादातर सितारें दिल्ली में ही जन्में है या फिर उनका पालन-पोषण दिल्ली में ही हुआ है। दिल्ली की बात ही कुछ और है, चलिए आपको बताते है कि बॉलीवुड के ऐसे सितारें, जो आज बेशक दिल्ली में न रह रहे हो, लेकिन उनके दिल में आज भी सिर्फ और सिर्फ दिल्ली ही बसती है।


शाहरुख खान- बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुआ था। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते है। एक वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख खान 55 अरब 41 करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी के मालिक है।


अक्षय कुमार- अक्षय कुमार का जन्म बेशक पंजाब के अमृतसर में हुआ, लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ। उनका बचपन दिल्ली में ही बीता। अक्षय कुमार आज सबसे ज्यादा फिल्म करने के लिए जाने जाते है। अक्षय कुमार के पास 2000 करोड़ की प्रॉपर्टी है।


सैफ अली खान- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का जन्म दिल्ली में एक शाही परिवार में हुआ। सैफ अली खान की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते है। उनकी झोली हमेशा कई महंगे प्रोजेक्ट्स से भरी रहती है। प्रॉपर्टी की बात करें तो सैफ अली खान 1120 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।


शक्ति कपूर- बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम सुनील कपूर है, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। शक्ति कपूर के पास बेशुमार प्रॉपर्टी है। शक्ति कपूर 390 करोड़ के संपत्ति के मालिक है।


अजय देवगन- अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अजय देवगन की एक्टिंग के लोग कायल है। अजय देवगन टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल है। वो एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। अजय देवगन के पास तकरीबन 298 करोड़ की प्रॉपर्टी है।


शाहिद कपूर- शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में हुआ। उनके माता-पिता, दोनों ही एक्टर है। शाहिद कपूर को लोग 'कबीर सिंह' के नाम से भी बुलाते है। कबीर सिंह उनकी एक फिल्म का किरदार था। ये फिल्म सुपर-डुपर हिट गई। प्रॉपर्टी की बात करें तो, शाहिद के पास तकरीबन 210 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

Tags

Next Story