शाहरुख खान से लेकर भाग्यश्री तक, इस साल ये सितारें कर रहे बॉलीवुड में कमबैक, यहां देखें लिस्ट

शाहरुख खान से लेकर भाग्यश्री तक, इस साल ये सितारें कर रहे बॉलीवुड में कमबैक, यहां देखें लिस्ट
X
Bollywood News: फिल्मों से दूरी बना चुके ये सितारें अब इस साल बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटिड है।

ये साल खूब धमाकेदार रहना वाला है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पुराने सितारें कमबैक करने वाले रहे है। फिल्मों से दूरी बना चुके ये सितारें अब इस साल बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटिड है। चलिए आपको बताते है, इस साल कौन से सितारें बॉलीवुड पर्दे पर वापसी कर रहे है।...

शाहरुख खान- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय के बाद इस साल पर्दे पर नजर आने वाले है। शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। अब शाहरुख फिल्म 'पठान' और 'स्पाई यूनिवर्स' जैसी फिल्मों से कमबैक करने वाले है।

उर्मिला मातोंडकर- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 12 साल बाद बतौर लीड एक्ट्रेस पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने खुद कमबैक करने की जानकारी दी। उर्मिला आखिरी बार 'ईएमआई' फिल्म में लीड रोल में नजर आई थी। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैकमेल' में वो एक डांस नंबर करती दिखी थीं।

शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शेट्टी भी लंबे अर्से बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। साल 2014 में रिलीज फिल्म 'डिशक्याऊं' में नजर आई थी। ये फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन इस साल वो परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी।

फरदीन खान- फरदीन खान आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दुल्हा मिल गया' में नजर आए थे। 11 साल बाद वो 'दिल बेचारा' फिल्म में दिखाई देंगे। इस खबर को मुकेश छाबड़ा ने कन्फर्म किया।

भाग्यश्री- 'मैंने प्यार किया' एक्ट्रेस भाग्यश्री भी इस साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। भाग्यश्री कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवा' में नजर आने वाली है। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक है। ये फिल्म 23 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

Tags

Next Story