Shashi Kapoor Birthday: पर्सनल लाइफ में किसी की भी दखलअंदाजी नहीं थी बर्दाश्त, अलग मिजाज के थे शशि कपूर

Shashi Kapoor Birthday: पर्सनल लाइफ में किसी की भी दखलअंदाजी नहीं थी बर्दाश्त, अलग मिजाज के थे शशि कपूर
X
Shashi Kapoor Birthday: मशहूर एक्टर शशि कपूर की 18 मार्च को 82वीं जयंती है। शशि कपूर अपने पर्सनल लाइफ को अपने काम से दूर ही रखते थे। उनकी पर्सनल लाइफ में कोई दखलअदांजी करें, ये उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं था। वो अलग ही मिजाज वाले इंसान थे।

90 के दशक के रोमांटिक हीरो शशि कपूर की 18 मार्च को 82वीं जयंती है। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कलकत्ता में हुआ था। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था, लेकिन लोग उन्हें प्यार से शशि बुलाते थे। शशि कपूर भाईयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बड़े भाई राज कपूर और शम्मी कपूर थे। शशि कपूर को बचपन से ही एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी कि उनकी पर्सनल लाइफ में कोई भी दखल दे। वो अपना रास्ता खुद बनाने चाहते थे। शशि कपूर को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने महज चार की उम्र में ही बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया, जैसे- फिल्म 'आग' और 'आवारा', लेकन बतौर लीड एक्टर के तौर पर उन्होंने 1961 में 'धर्मपुत्र' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की।

शशि कपूर ने न केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई बल्कि वो हॉलीवुड में भी जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्‍होंने ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में भी काम किया। उनका कई हॉलीवुड फिल्में सुपरहिट रही, जैसे- 'द हाउसहोल्डर', 'शेक्सपीअर वाला', 'बॉम्बे टॉकीज', 'हीट एंड डस्ट'। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 1979 में उनकी फिल्म 'जुनून' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। 1986 में फिल्म 'न्यू देल्ही टाइम्स' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। यही नहीं, 1994 में उन्हें फिल्म 'मुहाफिज' के लिए स्पेशल ज्‍यूरी अवॉर्ड से भी नवाजा गया। साल 2014 में उन्‍हें दादासाहेब फालके अवॉर्ड से भी सम्‍मानित किया गया।


शशि कपूर की शादी जेनिफर कैंडल के साथ हुई। दोनों की मुलाकात साल 1956 में कलकत्ता के एक थियेटर में हुई थी, दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया, लेकिन कैंडल परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन शम्मी कपूर की पत्नी और शशि कपूर की भाभी ने जब रिश्ते की बात आगे बढ़ाई तो वो शादी के मान गए और जुलाई 1958 में मुंबई में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की।


बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का आज 80वां जन्मदिन है, जानें उनके जीवन से जुड़े ये रोचक किस्से

शादी के बाद शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हुए। जिंदगी सुखी चल रही थी, लेकिन एक जेनिफर की कैंसर होने की खबर ने शशि को हिलाकर रख दिया। कैंसर के चलते साल 1984 में जेनिफर की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद शशि कपूर एकदम अकेले हो गए और उन्होंने फिल्मी जगत से दूरी बना ली। शशि कपूर ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा, जहां इलाज के दौरान वो जिंदगी की जंग बार गए। शशि कपूर ना केवर एक बेहतीरन एक्टर थे, ब्लकि एक बेहतरीन इंसान भी थे।

Tags

Next Story