कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने के पीछे सोनाक्षी सिन्हा की बहन का बड़ा योगदान, शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने के पीछे सोनाक्षी सिन्हा की बहन का बड़ा योगदान, शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
X
उप राष्ट्रपति बनने पर कमला हैरिस को दुनिया भर से बधाईयां मिल रही है। उनकी इस जीत के पीछे शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी का बड़ा योगदान रहा है। इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है।

अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने वाली कमला हैरिस की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कमला हैरिस की जीत पर खुशी जताई और एक फोटो शेयर की। इस फोटो में कमला हैरिस और उनकी भतीजी प्रीता सिंह नजर आ रही है। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कमला हैरिस की जीत के पीछे शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी का बड़ा योगदान है। इस बारे में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में जिक्र किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- 'मेरी बेटी के समान भतीजी प्रीता सिन्हा, मेरे बड़े भाई डॉ लखन सिन्हा की बेटी, जो अपनी युवा टीम के साथ सबसे योग्य कमला हैरिस के प्रचार में गहराई से जुड़ी रही है। इस शानदार जीत के लिए भारत की पसंदीदा कमला हैरिस को समर्थन देते हुए उनको प्रमोट करते हुए यूएस के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी थीं। हमारी बेटी प्रीता भी बधाई की हकदार है, बहुत बढ़िया।'

कमला हैरिस मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुवरुवर के गांव थुलासेंद्रापुरम में ताल्लुक रखती है। उनका जन्म इसी गांव में हुआ था। गांव की बेटी जब अमेरिकी चुनाव जीतीं, तो जश्न यहां जमकर देखने को मिला। गांव के लोगों ने कमला हैरिस के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की। गांव को इस तरह से सजाया गया है, जैसे दिवाली के त्योहार से पहले दिवाली आ गई हो। रंगोली और दीपक से गांव का हर एक कोना जगमगाया हुआ है। यही नहीं, गांव वालों को किसी ने बताया कि कमला को इडली और सांभर पसंद है, तो ऐसे में गांव वालों ने उनकी पसंद का भोजन लोगों को कराया।

Tags

Next Story