Bihar Election 2020: मतदान के दिन Relax कर रहे लव सिन्हा, पिता शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'ये है बिहार का पुत्र'

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर आज मंगलवार को वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग से पहले सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दूसरा चरण बहुत अहम है क्योंकि इस चरण में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के अलावा सीएम नीतीश समेत कई मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। ऐसे में सबसे ज्यादा नजर उन सीटों पर है, जहां दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है।
इस चुनाव में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की किस्मत का फैसला भी होना है। आपको बता दें कि लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। एक चैनल से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने न सिर्फ बेटे लव की बल्कि पार्टी और पार्टी मुख्य की भी जमकर तारीफ की। शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव की तारीफों का पुल बांधा। इतना ही नहीं, उन्होंने लालू यादव को 'पारिवारिक मित्र' करार दिया और बेटे लव सिन्हा को बिहार का पुत्र बताया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 'बिहारी पुत्र' का बेटा लव सिन्हा युवा के रूप में सामने उभर कर आया है, बड़ी खुशी की बात है। उनके साथ जनता का आशीर्वाद है और गजब का समर्थन भी है। वहीं लव सिन्हा ने कहा कि मैं चुनाव में अपनों से मिलने आया हूं, अपनों के लिए काम करने आया हूं। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव आने वाला है। मैंने खुद को बिहार की जनता के आगे समर्पित कर दिया है। इसलिए मेरे लिए हार और जीत मायने नहीं रखती।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS