फरहान अख्तर से शादी के सवालों पर बोली शिबानी दांडेकर, जानिए कब करेंगे दोनों Wedding

बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह एक लंबे समय से एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ की कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन्हें देखकर दोनो के फैंस उनकी शादी का इंतजार करने लगे हैं। अब हाल ही में शिबानी ने फरहान संग शादी को लेकर के बात की है।
एक मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि सब लोग उनसे उनकी शादी को लेकर के सवाल पूछते हैं। लेकिन यह टॉपिक अभी तक आया नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस बारें में जल्द ही पता करके बताएंगी, फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से दोनों को कम समय में एक- दूसरे को जानने का मौका मिल पाया है, वरना इतनी जल्दी ऐसा हो नहीं पाता। शिबानी ने कहा, "हम पहले से ही एक साथ बहुत कुछ करते हैं, हम एक साथ वर्कआउट करते हैं, हम एक साथ कंटेंट देखते हैं, हम अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं, और फिर वह जाकर काम करता है, और मैं अपने काम पर जाती हूं। तो इस तरह हमारे पास एक अच्छा बैलेंस है। और हमारे बहुत सारे इंटरेस्ट एक ही जैसे हैं। हमारा आपस में एक अच्छा सेट-अप चल रहा था।"
आपको बता दें कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं। फरहान ने इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी (Adhuna Bhabani) से शादी की थी। फरहान और अधुना की शादी 17 सालों तक चली थी। जिसके बाद किन्हीं कारणों के चलते दोनो ने तलाक ले लिया। दोनो की 2 बेटियां भी है। फरहान लास्ट टाइम राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) की फिल्म 'तूफान' (Toofaan) में नजर आये थे। ये फिल्म 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए फरहान ने भी तगड़ी मेहनत भी की थी। इस फिल्म में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur) और परेश रावल (Paresh Rawal) ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज भी नजर आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS