मुंबई के वर्ली में शिल्पा शेट्टी ने खोला आलिशान रेस्तरां, पहले कस्टमर बने ये बॉलीवुड कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी दी कि वो नया रेस्तरां खोलने वाली है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने रेस्तरां की फोटोज भी शेयर की। ये रेस्तरां बॉलीवुड सितारों के लिए हैंगआउट के लिए है। इस रेस्तरां की को-ओनर शिल्पा शेट्टी है। शिल्पा शेट्टी का ये नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान है।
जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में बास्टियन चैन का रेस्टोरेंट वर्ली में खोला है। बांद्रा वाले बास्टियन में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स हैंगआउट करने आते है। उनके इस रेस्तरां के मेन्यू में कई शानदार डिश शामिल है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी दोस्त जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को इनवाइट किया। इसके अलावा, कांग्रेस विधायक धीरज विलासराव देशमुख भी नजर आए। ये सभी शिल्पा शेट्टी के फर्स्ट गेस्ट बने।
इन फोटोज को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन मं लिखा- 'पिछली रात, 9 महीने बाद मेरा पहला नाइट आउट... दोस्तों के साथ बोस्टियन मुंबई वर्ली में एक अच्छे स्वाद और अच्छे खाने की रात।' शिल्पा शेट्टी का ये रेस्टोरेंट मुंबई के वर्ली में खोला गया है। शिल्पा शेट्टी ने रेस्तरां की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'और ये तैयार है', फोटोज में आप शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां के अंदर की खूबसूरत झलक देख सकते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS