शादी के बंधन में बंधेगें श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कही ये बात

शादी के बंधन में बंधेगें श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कही ये बात
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। तो अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे और कज़िन प्रियांक शर्मा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की शादी की खबरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा संग अपने रिश्तें के बारें में कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कभी भी इस बात की पुष्टी नहीं की है कि वह रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही है, लेकिन फिर भी उनकी शादी की अफवाहें तेज़ है। तो अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और कज़िन प्रियांक शर्मा (Priyaank Sharma) ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

एक मीडिया ने जब प्रियांक से इस बारें में सवाल किया तो उनका जवाब था, "मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं यार। लेकिन हां, अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा है। अगर फ्यूचर की बात की जाए तो ये अच्छा ऑप्शन है।" इसके बाद एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापूरे से जब इस बारें में बात की गयी तो उनका कहना था, "शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी।" इससे पहले रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा (Rakesh Shrestha) ने इस बारें में कहा था, "अगर वे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं, तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करूंगा। मेरी डिक्शनरी में 'आपत्ति' शब्द मौजूद नहीं है। और मैं आपको बता दूं, मैं रोहन को 'माई ड्रीम' कहता हूं, मैं शायद ही कभी उसे 'रोहन' कहकर संबोधित करता हूं।"

वहीं श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने इस बारें में बात करते हुए कहा था कि वह अपनी बेटी हर निर्णय में उसके साथ खड़े हैं। शक्ति कपूर ने बेटी की शादी को लेकर कहा था, "सिर्फ रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? अगर वह आकर मुझसे कहें कि उसने किसे चुना है और उसके साथ घर बसाना चाहती है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।" आपको बता दें कि श्रद्धा और रोहन को कई बार एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया है। ये कपल इस साल की शुरुआत में मालदीव में प्रियांक की शादी में भी एक साथ शामिल हुआ था।

Tags

Next Story