श्रद्धा कपूर के लिए दीपिका पादुकोण को कर दिया फिल्म से बाहर, चुप रहे रणबीर कपूर !

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सफल एक्ट्रेस में से एक है। श्रद्धा कपूर ने 'साहो' (Saaho) और 'छिछोरे' (Chhichhore) जैसी सुपरहिट फिल्में दे अपने अलग अंदाज में वापसी की है। वो अब अगली फिल्म 'बाघी 3' (Baaghi 3) और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) की तैयारियों में जुट गई है। आपको बता दें कि ये दोनों फिल्म एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल है।
खबर आ रही है कि अब श्रद्धा कपूर फिल्कार लव रंजन (Luv Ranjan) के साथ काम करेंगी। बताया जा रहा है किलव रंजन की आने वाली फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन अब दीपिका पादुकोण को श्रद्धा कपूर से रिप्लेस किया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका को रणबीर को लव रंजन के घर के बाहर देखा गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखा जाएगा। लेकिन इन खबरों पर दीपिका ने ये कहकर ब्रेक लगा दिया कि वो यौन उत्पीड़न के आरोपी किसी भी शख्स के साथ काम नहीं करेंगी। आपको बता दें कि एक एक्ट्रेस ने 'मी टू' (#MeeTOO)के तहत लव रंजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज दिया था।
View this post on InstagramA post shared by Ranbir Deepika Kapoor💘RKDP (@ranbirdeepikaendless) on
इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आ सकते है। जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो श्रद्धा की अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ पहली फिल्म होगी। आपको बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी श्रद्धा कपूर ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को रिप्लेस किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS