श्रद्धा कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो के साथ शेयर किया पोस्ट, यहां देखें बाप- बेटी का मजेदार वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) यानी की अपने पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और खुद का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। श्रद्धा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन लाइक्स मिल चुकें है। उनके इस वीडियो पर सेलेब्स ने भी अपने रिएक्शन दिये हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) से हाल फिलहाल में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा के साथ उनके पिता शक्ति कपूर भी नजर आ रहें हैं। उनकी ये वीडियो काफी फनी है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने पैरों की उंगलियों में नेल पॉलिश लगा रही होती हैं। तभी शक्ति कपूर क्राइम मास्टर गोगो का रूप धर के वहां आ जाते हैं और श्रद्धा का सेल्फ- केयर मूमेंट खराब कर देते हैं। श्रद्धा अपने पिता को देखकर बापू कहती हैं। तो शक्ति कपूर अपनी लाल केप लहराते हुए कहतें हैं, 'मै हूं क्राइम मास्टर गोगो, मै वापस आ गया हूं। आया हूं तो कुछ लूट कर जाउंगा।' उसके बाद वह श्रद्धा की नेल पॉलिश लेकर के भाग जातें हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में श्रद्धा लिखती हैं, 'अरे बापू नेल पॉलिश तो छोड़ देते! @disneyplushotstarvip ये तुमने क्या किया? #GogoIsBack आये है तो कुछ लूट कर जायेंगे!'
आपको बता दें कि शक्ति कपूर डिज़नी प्लस हॉटस्टार के प्रोजेक्ट के लिए इस किरदार को वापस लेकर के आयें हैं। इस प्रोजेक्ट के बारें में एक मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं शो के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि प्लैटफॉर्म इसका ऐलान करेगा लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि इस आइकॉनिक कैरेक्टर को रिक्रिएट करना एक । यह ज्यादा स्पेशल इसलिए बन गया क्योंकि इसमें श्रद्धा भी शामिल हैं। मै हमेशा उसके काम का फैन रहा हूं। वह मुझे प्यार से बापू बुलाती है और उसे क्राइम मास्टर गोगो के कैरेक्टर से लगाव है। वह मजाक करते हुए घूमती है कि वह क्राइम मास्टर गोगी है। यह दिलचस्प होगा अगर कोई क्राइम मास्टर गोगो और उसकी बेटी गोगी नामक फिल्म बना सके। यह मजेदार होगा।' अपको बता दें क्राइम मास्टर गोगो सलमान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना फिल्म का कैरेक्टर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS