हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे रेमो डिसूजा, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने जताई खुशी

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे रेमो डिसूजा, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने जताई खुशी
X
रेमो डिसूजा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी लिजेल ने दी। पत्नी लिजेल और उनके दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल ने रेमो का स्वागत शानदार तरीके से किया।

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी लिजेल ने दी। पत्नी लिजेल और उनके दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल ने रेमो का स्वागत शानदार तरीके से किया। इसकी वीडियो रेमो ने खुद सोशल मीडिया को शेयर की। वीडियो को शेयर करते हुए रेमो ने लिखा- 'आप सबरे प्यार, दुआओं और आशीर्वाद का शुक्रिया। मैं वापस आ गया हूं। इतने सुंदर स्वागत का शुक्रिया, मेरे सभी दोस्तों का शुक्रिया।'

इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने खुशी जताई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में लिखा- 'टाइम टू कम बैक स्ट्रांगर देन एवर', वहीं श्रद्धा कपूर ने कमेंट में लिखा- 'वैरियर रेमो सर', पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने कमेंट किया और लिखा- 'लव यू', कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा- 'वी लव यू', मनीष पॉल से स्माईली सेंट की।

आपको बता दें कि रेमो को 11 दिसंबर को हार्टअटैक आने के बाद इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। उनका एक घंटे तक ऑपरेशन चला और फिर उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हार्ट अटैक की खबर सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और लिखा- 'आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, मेरी दुआएं आपके साथ है।' करियर की बात करें तो रेमो बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने 'काटे', 'धूम', 'रॉक ऑन', 'ये जवानी है दीवानी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

Tags

Next Story