थाम कर रखना दिल की धड़कने, श्रुति हासन के बोल्ड लुक्स देख बढ़ जाएगी सांसें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन 27 जनवरी को 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था। वो साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी हैं। श्रुति हासन ने शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के अबाकस मोंटेसरी स्कूल से थी। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। वो म्यूजिक सीखने के लिए कैलिफोर्निया भी गईं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। श्रुति ने मात्र 6 साल की उम्र में ही अपने पिता की एक फिल्म 'थेवर' में गाना गाया था। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'चाची 420' में भी अपने पिता कमल हासन के साथ एक गाना गया था। वहीं मल्लिका सहरावत स्टारर फिल्म 'हिस्स' के लिए भी उन्होंने गाने गाए थे।
श्रुति हासन के बॉलीवुड सफर की शुरुआत इमरान खान के साथ फिल्म 'लक' से की। फिल्म के टाइटल गीत 'आजमा लक आजमा' को श्रुति हासन ने ही गाया। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में भी एक अहम किरदार निभाया। उनका किरदार छोटा था, लेकिन दर्शको ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा।
श्रुति की करियर की बेहतर फिल्म 'रमैया वस्तावैया' रही। फिल्म में उनकी मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
श्रुति हासन ने तेलुगु फिल्म भी की। जैसे 'अनगनगा ओ धीरुदु' और 'एलुम आरिवु'... फिल्म 'एलुम आरिवु' के लिए श्रुति को फिल्मफेयर के 'बेस्ट डेब्यूटान्ट' अवॉर्ड से नवाजा गया।
इसके अलावा, 'ओ माय फ्रेंड', '3', 'बलुपु', 'येवाडू' जैसी साउथ फिल्मों में काम कर अपने करियर को आगे बढ़ाया।
श्रुति ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'वेलकम बैक' और अक्षय कुमार के साथ 'गब्बर' फिल्म की। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
श्रुति हासन को 8 भाषाओं में बात करना आता है।
श्रुति हासन को जूते-चप्पलों का बेहद शौक है। श्रुति हासन के पास लगभग 100 जोड़ी फुटवियर हैं।
श्रुति हासन एक बेहरीन डांसर भी हैं। उन्होंने एक फिल्म में डांस के लिए कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग भी ली थी।
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ श्रुति हासन के अफेयर के चर्चे मीडिया में बहुत रहे थे। लेकिन दोनों ने इस खबर को सिर्फ अफवाह कार दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS