Shruti Hassan Birthday: श्रुति हासन के पास है शानदार कार कलेक्शन, महंगी गाड़ियों का रखती है शौक

Shruti Hassan Birthday: श्रुति हासन के पास है शानदार कार कलेक्शन, महंगी गाड़ियों का रखती है शौक
X
Happy Birthday Shruti Hassan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन 27 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। श्रुति के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें है, उनका का कार कलेक्शन देख आप चौंक जाएंगे। आईये उनके बर्थडे के मौके पर जानते है उनके कार कलेक्शन के बारे में...

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन 27 जनवरी को 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई में हुआ था। वो साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी हैं। श्रुति हासन ने शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के अबाकस मोंटेसरी स्कूल से थी।

स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रू कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। वो म्‍यूजिक सीखने के लिए कैलिफोर्निया भी गईं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। श्रुति ने मात्र 6 साल की उम्र में ही अपने पिता की एक फिल्म 'तेवर मगन' में गाना गाया था।

बताया जाता है कि श्रुति को तब गाने की फीस महज 600 रुपए मिलीं थी यानी श्रुति की पहली कमाई 600 रुपए थीं। श्रुति ने 14 साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी थी। श्रुति बेशक एक स्टार की बेटी है,

लेकिन वो कहती है कि उन्हें अपने पैसों को खर्च करने में ही सूकून मिलता है। श्रूति एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए फीस लेती है। श्रुति हासन के लगजरी कारों का कलेक्शन भी है। आईये जानते है श्रुति के शानदार कारों के बारे में...


रेंज रोवर स्पोर्ट (Land Rover Range Rover Sport) - श्रुति हासन के गैराज में रेंज रोवर स्पोर्ट जैसे शानदार कार शामिल है। इस कार की कीमत बाजार में 1.23 करोड़ है। ये कार सिर्फ 7.1 सेकंड मे 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।


ऑडी क्यू 7 (Audi Q7)- श्रुति हासन की पसंदीदा कारों में से एक है ऑडी क्यू 7.... इस कार में 15 चैनल वाला एम्पलिफायर लगा हुआ है। फ्रंट सीट पर बैठकर 3डी इफेक्ट को महसूस किया जा सकता है। ये कार अपने पार्किंग की जगह खुद की तय कर लेती है। इसमें लगे एडवांस अल्ट्रासोनिक सेंसर अपने आप पार्किग की जगह ढूंढ लेकी है।


श्रुति हासन के बॉलीवुड सफर की शुरुआत इमरान खान के साथ फिल्म 'लक' से की। फिल्म के टाइटल गीत 'आजमा लक आजमा' को श्रुति हासन ने ही गाया, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' में भी एक अहम किरदार निभाया। उनका किरदार छोटा था, लेकिन दर्शको ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा।

उनके करियर की बेहतर फिल्म 'रमैया वस्तावैया' रही। फिल्म में उनकी मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। श्रुति हासन ने तेलुगु फिल्म भी की। जैसे 'अनगनगा ओ धीरुदु' और 'एलुम आरिवु'... फिल्म 'एलुम आरिवु' के लिए श्रुति को फिल्मफेयर के 'बेस्ट डेब्यूटान्ट' अवॉर्ड से नवाजा गया।

इसके अलावा, 'ओ माय फ्रेंड', '3', 'बलुपु', 'येवाडू' जैसी साउथ फिल्मों में काम कर अपने करियर को आगे बढ़ाया। श्रुति ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'वेलकम बैक' और अक्षय कुमार के साथ 'गब्बर' फिल्म की। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

श्रुति ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया है। उन्होंने सिंगर एहसान लॉय के साथ एक चॉकलेट ब्रांड के विज्ञापन में काम किया था। बात अगर उनकी पसंद की करें तो श्रुति के फेवरेट एक्टर शाहरूख खान और रजनीकांत है। वहीं उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित है। उनके फेवरेट फिल्म मुगल-ए-आजम है।

Tags

Next Story