प्रियंका चोपड़ा की बहन बनी सिद्धार्थ शुक्ला की बीवी, रोमांस करने के बजाय लड़ाई पर रहा दोनों का फोकस

प्रियंका चोपड़ा की बहन बनी सिद्धार्थ शुक्ला की बीवी, रोमांस करने के बजाय लड़ाई पर रहा दोनों का फोकस
X
Sidharth Shukla Fight With Priyanka Chopra Sister's: सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन के साथ नजर आ रहे है।

'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरों में से एक है। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। वो आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड होते रहते है। उनकी जोड़ी को 'पंजाब की कैटरीना' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों की जोड़ी को 'बिग बॉस' में काफी पसंद किया गया था। शो के दौरान ही फैंस ने इस जोड़ी को 'Sidnaaz' का नाम दिया। तब से दोनों के फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर आते के साथ ही छा जाते है।

इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन के साथ नजर आ रहे है। वी़डियो में प्रियंका चोपड़ा की बहन सिद्धार्थ शुक्ला की बीवी बनी है। ऐसे में दोनों रोमांस करने के बजाय आपस में लड़ रहे है। जिसके चलते ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के शूटिंग सेट का है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि शो को होस्ट कर रही भारती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्टेज पर आती है और उन्हें प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ एक्टिंग करने का मौका देती है। भारती सिंह उन्हें एक सीन देती है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला परिणीति चोपड़ा के पति बनते है और तीन साल बाद दुबई से घर लौटते है। घर लौटने पर उन्हें परिणीति चोपड़ा से सिर्फ इशारों में लड़ना है। इसी सीन को सिद्धार्थ शुक्ला और परिणीति चोपड़ा बखूबी तरह से करते है। ये देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो चुके है।

Tags

Next Story