Birthday Special: बॉलीवुड की दबंग गर्ल मना रही है आज अपना 33वां जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड की दबंग गर्ल मना रही है आज अपना 33वां जन्मदिन
X
सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर थी और 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वेशभूषा डिजाइन की थी। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। सोनाक्षी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर थी और 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वेशभूषा डिजाइन की थी। साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी जिसके लिए सोनाक्षी ने अवार्ड भी जीते थे।



सलमान के साथ डेब्यू करने के बाद सोनाक्षी ने कई सुपरहिट हीरो के साथ फिल्मो में काम किया। साल 2012 में सोनाक्षी ने तीन फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने 2012 में राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार और दबंग 2 जैसी फिल्में दी। उन्होंने लुटेरा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, तेवर, मिशन मंगल और न जाने कितनी ही फिल्मो में अदाकारी के जलवे बिखेरे और दर्शकों का मनोरंजन किया।

फिल्मों में अभिनय के अलावा अभिनेत्री ने कई एल्बम में भी काम किया है जिनमें 2014 में यो यो हनी सिंह के साथ एक संगीत वीडियो सुपरस्टार, 2015 में मीत ब्रदर्स के साथ अपना डेब्यू सिंगल आज मूड इश्कहोलिक है रिलीज़ किया। जिसमें सोनाक्षी ने अपनी आवाज़ दी जो की उनका सिंगिंग डेब्यू था।

अफेयर्स:

सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ अपने काम को लेकर नहीं बल्कि अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही है जिनमे से एक है रणवीर सिंह जी हाँ दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टियों में साथ में देखा भी गया। रील लाइफ में साथ काम करते-करते दोनों स्टार एक दूसरे की रियल लाइफ में भी एक दूसरे की तारीफ करने लगे। दोनों ने एक साथ फिल्म लुटेरा में काम किया था।

हालांकि सोनाक्षी और रणवीर ने कभी भी मीडिया के सामने इस बात को खुलकर नहीं स्वीकारा कुछ वक्त साथ रहने के बाद सोनाक्षी और रणवीर अलग हो गए। फिलहाल ये एक्ट्रेस लंबे समय से बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।

सोनाक्षी की कुछ फिल्मे जो उनके अभिनय में बहुमुखी प्रतिभा साबित हुई है।

1. दबंग (2010):

इस फिल्म में सोनाक्षी ने एक साधारण गांव की लड़की रज्जो की भूमिका निभाई थी। एक गाँव की लड़की की भूमिका के लिए अभिनेत्री को 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। इस फिल्म के बाद से ही उन्हें 'दबंग गर्ल' कहा जाता है। रज्जो में उनकी भूमिका दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से पसंद की गई थी और कोई भी सोनाक्षी से बेहतर रज्जो के बारे में नहीं सोच सकता था।

2. लुटेरा (2013):

पाखी एक महत्वाकांक्षी लेखिका और एक बंगाली लड़की होती है जो टीबी से मर रही है। जिसे वरुण श्रीवास्तव (रणवीर सिंह) से प्यार हो जाता है लेकिन बाद में शादी के बाद वह उसे छोड़ देती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल तो ना दिखा पायी पर बावजूद उसके सोनाक्षी की अदाकारी की प्रशंसा जरूर हुई। सोनाक्षी ने भूमिका को खूबसूरती से चित्रित किया था।

3. अकीरा (2016):

अकीरा 2011 की तमिल भाषा की फ़िल्म मौना गुरु की रीमेक थी। अकीरा शर्मा एक छोटी लड़की है जो अपने पिता और मां के साथ खुशी से रहती है। एक दिन वह एक अपराध को देखती है जिसमें एक युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने वाले पुरुषों का एक समूह होता है और जब वह पुलिस को अपराधियों में से एक को पकड़ने में मदद करती है तो पुरुष उसे परेशान करते हैं और उसके चेहरे पर निशान देते हैं। सोनाक्षी ने अकीरा के रूप में शानदार काम किया था। उनके बदमाश अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया।

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी।

Tags

Next Story