किसानों के लिए कवि बनी सोनाक्षी सिन्हा, दिल को छू जाएगा कविता का हर एक बोल

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। इस आंदोलन को लेकर नेता हो या फिर अभिनेता... हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनाक्षी सिन्हा ने किसानों के लिए एक कविता पढ़ी है। ये कविता अब सोशल मीडिया पर खूब सुनी जा रही है। किसानों के लिए सोनाक्षी सिन्हा का ये कवि अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कविता शेयर की है। ये कविता वरद भटनागर द्वारा लिखी गई है। इस कविता को भावुकता से पढ़ते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कविता का शीर्षक है 'क्यों'... वीडियो में किसान आंदोलन की तस्वीरें दिखाई जा रही है और बैकग्राउंड में सोनाक्षी कविता पढ़ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोना ने लिखा है- 'नजरें मिलाके खुद से पूछो, क्यों? ये कविता उन हाथों को समर्पित है जिनकी वजह से हम रोज भोजन करते है।'
ट्विटर छोड़ने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब इंस्टाग्राम के जरिए मुद्दों पर अपने विचार पेश करती है। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सोनाक्षी की ये कविता लोगों के दिल को छू रही है। इस वीडियो पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे है। वीडियो पर सिंगर जानी ने कमेंट कर लिखा- 'रिस्पेक्ट'... सोनाक्षी लगातार किसानों के मुद्दे पर बोलती नजर आ रही है। 26 जनवरी की हिंसा के बाद दिल्ली एनसीआर में इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर भी सोनाक्षी ने विरोध जताया था।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS