'मिशन जोश' से सोनाक्षी सिन्हा रोकेंगी साइबर बुलिंग, महाराष्ट्र पुलिस देगी साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साइबर उत्पीड़न के खिलाफ नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान में उनका साथ महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महा निरीक्षक भी देंगे। इसकी जानकारी सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। साइबर उत्पीड़न के खिलाफ उनकी इस पहल की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। सोनाक्षी के फैंस ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स के जरिए जमकर तारीफ कर रहे है और इसे अनोखी पहल करार दे रहे है।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- 'साइबर उत्पीड़न पर रोक अभियान 'मिशन जोश' की पहल है और मैं महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक प्रताप दीवाकर के मिलकर इसमें काम करूंगी, इसका मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों को ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोल और ट्रोलिंग पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के प्रति लोगों को जागरूक करना है।' आपको बता दें कि जून महीने में सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिव कर दिया था ताकि नेगेटिविटी से दूर रहा जा सकें।
View this post on InstagramA post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
सोनाक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में सोनाक्षी कहती हुई नजर आ रही है कि 'स्क्रीन के पीछे बुली करना तो आसान है, लेकिन क्या आप इससे होने वाले बुरे असर को जानते है। इसके आगे सोनाक्षी ने बताया कि कैसे फर्जी अकाउंट और उनकी फोटोज का मिसयूज कर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि कई लोग ट्रोल के शिकार होते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं, लेकिन मैंने फैसला कर लिया है कि अब बस!, अब साइबर उत्पीड़न और ऑलनाइन ट्रोलिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS