नेपोटिज्म को लेकर यूजर्स के निशाने पर सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म 'भुज' से बाहर करने की मांग

नेपोटिज्म को लेकर यूजर्स के निशाने पर सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म भुज से बाहर करने की मांग
X
नेपोटिज्म के घमासान के बीच सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। जिसके चलते गुस्साए लोगों ने फिल्म मेकर से उन्हें मूवी से बाहर करने की मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा गर्माया हुआ है। हर कोई सितारें और स्टारकिड्स पर जमकर वार कर रहे है। इस घमासान के बीच सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसके बाद से सोनाक्षी सिन्हा एक बार भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। नेपोटिज्म को लेकर लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा पर भी कई सवाल उठाए थे। जिससे परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर आना ही छोड़ दिया था।

अब सोनाक्षी सिन्हा ट्वीटर पर आई है तो अपनी फिल्म को प्रमोट करने। ऐसे में यूजर्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है। ट्वीटर पर '#sonakshisinha' ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे। इससे पहले सोनाक्षी और अजय की जोड़ी 'सन ऑफ सरदार' मूवी में देखने को मिली थी।

रिलीज हुए पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का अब तक का सबसे हटकर अवतार नजर आ रहा है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही है। चेहरे पर तेवर साफ देखा जा सकता है। इस पोस्टर को ध्यान से देखें तो उनके बैकग्राउंड में जबरदस्त युद्ध का सीन चल रहा है। इस फिल्म में वो सामाजिक कार्यकर्ता जेठा मधरप्यारा की किरदार निभा रही हैं। आपरो बता दें कि ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। जेठा मधरप्यारा ने बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 299 महिलाओं के साथ मिलकर भारतीय सेना का साथ दिया था।

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्टर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर भड़के लोग सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का बॉयकॉट करने की मांग कर रहे है। कुछ यूजर्स ने अजय देवगन (Ajay Devgn) को टैग करते हुए उनसे विनती की, कि वो सोनाक्षी सिन्हा को 'भुज' से बाहर कर दें। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने के अलावा यूजर्स के पास कोई चारा नहीं बचेगा।'

Tags

Next Story