नजाकत के साथ पल्लू संभालती नजर आई सोनम कपूर, रॉयल लुक से लोगों को बनाया दिवाना

नजाकत के साथ पल्लू संभालती नजर आई सोनम कपूर, रॉयल लुक से लोगों को बनाया दिवाना
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर रॉयल अंदाज में रैम्प पर उतरीं। सोनम पिंक कलर के लहंगे में कहर ढा रही थी। सिर पर पल्लू और बालों में गजरा.. उनकी इस नजाकत को दे्ख वहां मौजूद लोग दिवाने हो गए। सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

फैशन आइकन सोनम कपूर (Sonam kapoor) ने दिल्ली के एक फैशन इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में सोनम कपूर इंडियन लुक में नजर आई। आपको बता दें कि ये इवेंट अभिनव मिश्रा ने ऑर्गेनाइज (abhinav mishra) किया। जिसमें सोनम कपूर ने रैंप पर अपना जलवा बखेरा। सोनम कूपर पिंक कलर के ब्यूटीफुल लंहगे में कहर ढा रही थी। सिर पर पल्लू, मांग टीका और बालों में गजरा.. इन सब ने सोनम कपूर के लुक में चार चांद लगा दिए।

सोनम कपूर के लहंगे को अगर ध्यान से देखा जाए तो लहंगे पर रेशम और शीशे की बारीक से कारीगरी की गई थी। इसके अलावा, मिरर वर्क भी किया गया था। रैंप पर वॉक करते हुए सोनम कपूर नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही थी। उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट और उनका अंदाज वहां मौजूद लोगों के दिल लूट रही थी।

सोनम कपूर के इस रॉयल लुक ने सबको दिवाना बना दिया। सोनम कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर जानी जाती है। उनके ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को काफी लोग फॉलो करते है। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। फोटो में सोनम कपूर पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। फोटो में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। सोनम ने अपने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा - 'ये खूबसूरत पिंक लहंगा त्योहारों के लिए बेस्ट है।'

अगर सोनम के फिल्मों की बात की जाए तो वो हाल ही में 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ दुलकीर सलमान भी नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म का जादू लोगों को ज्यादा चल नहीं पाया और फिल्म फ्लॉप लिस्ट में शामिल रही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story