अनिल कपूर जल्द बनने वाले हैं नाना, बेबी बंप के साथ सोनम कपूर की फोटो वायरल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में लंदन से लौटी हैं और कोरोना वायरस के चलते अपने पति के साथ सेल्फ आइसोलेशन में है। इस दौरान उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनको को बधाईयां दे ही रहे है, साथ में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को भी ढेरों शुभकामनाएं दे रहे है। दरअलस, जो फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसमें सोनम कपूर बेबी बंप के साथ नजर आ रही है।
मीडिया में सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर जोरों पर है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल हो रही लेटेस्ट फोटोज में सोनम कपूर के बेबी बंप होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक खुद सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। फोटो में सोनम वाइट कलर की नाइट वेयर में नजर आ रहे हैं। लूज आउटफिट में सोनम कपूर के बेबी बंप होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, सोनम काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है।
इन खबरों पर अभी तक न तो अनिल कपूर और न ही आहूजा फैमिली की और से बयान आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में गर्लगैंग के साथ नजर आई थीं। अब देखना होगा की अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही इन खबरों पर सोनम कपूर का क्या रिएक्शन सामने आता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS