सुहाना खान से कपड़े मांगकर पहन रही सोनम कपूर की चचेरी बहन शनाया, इंस्टाग्राम पर खुद किया खुलासा

सुहाना खान से कपड़े मांगकर पहन रही सोनम कपूर की चचेरी बहन शनाया, इंस्टाग्राम पर खुद किया खुलासा
X
Sonam Kapoor Sister Shanaya Kapoor: सोनम कपूर की चचेरी बहन शनाया कपूर सुहाना खान से कपड़े मांगकर पहन रही है। इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार है। शनाया कपूर ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया। जिसके बाद से उनके सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर कहर बरपा रहे है। शनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में शनाया बेली डांस करती नजर आ रही है।

वीडियो में शनाया के बेली डांस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लुक की बात करें को वीडियो में शनाया व्हाइट स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। जिसमें वो काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही है। उनकी इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान की बेटी और बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को 'थैंक यू' कहा। दरअसल, शनाया कपूर ने वीडियो में जो व्हाइट स्कर्ट पहनी हुई है, वो सुहाना खान की है। इसकी जानकारी खुद शनाया ने कैप्शन के जरिए में दी।

यह वीडियो शेयर करते शनाया कपूर ने कैप्शन में लिखा है- 'संजना मुथरेजा के साथ कुछ अलग ट्राई करते हुए.... मुझे अपना स्कर्ट लेने देने के लिए सुहाना खान तुम्हारा शुक्रिया।' शनाया के इस वीडियो को अब तक 93 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वीडियोज के अलावा, शनाया के कई फोटोज भी जमकर वायरल हो रहे है। जिसमें वो बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। शनाया का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट सेशन में जमकर उनकी तारीफ कर रहे है।

Tags

Next Story