सोनू सूद को मिला 'ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड', संयुक्त राष्ट्र ने किया सम्मानित

कोरोना महामारी के कारण सरकार ने देश भर में लॉकडाउन का ऐलान किया। ऐसे में जो लोग जहां थे, वहीं फंसे रह गए। इन लोगों को वापस अपने घर पहुंचाने का जिम्मा बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उठाया। जरुरतमंद लोगों की मदद करने का सिलसिला आज भी जारी है। सोनू सूद लाखों लोगों की मदद कर चुके है। सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बन चुके है। सोनू सूद के कामों को देख अब उन्हें 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
सोनू सूद को ये सम्मान यूएनडीपी यानी सुंयक्त राष्ट्र ने दिया। सोनू सूद को ये अवॉर्ड वर्चुअल सेरेमनी के दौरान दिया गया। ये सम्मान मिलने पर सोनू सूद ने खुशी जताई। सोनू सूद ने कहा- 'ये मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण सम्मान है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र की मान्यता बहुत ही स्पेशल होती है। मैं वो किया, जो मैं अपने तरीके से थोड़ा-बहुत कर सकता था। ये सब मैंने अपने देश के लोगों के लिए किया, बिना किसी उम्मीद के, लेकिन ये सम्मान और पहचान मिलने से अच्छा लग रहा है।'
.@UNDP statement on award to Mr. Sonu Sood. pic.twitter.com/DelxHJcjaj
— UNDP India (@UNDP_India) September 29, 2020
आपको बता दें कि यूएनडीपी का ये अवॉर्ड पाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) दूसरे भारतीय कलाकार है। इससे पहले ये सम्मान बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मिल चुका है। इनके अलावा ये अवार्ड पाने वालों में कई हॉलीवुड सितारें भी है। जिनमें एंजेलिना जोली, डेविड बेखम, लियानार्दो डिक्रेप्रियो, एम्मा वाटसन, लियाम नीसोन, कैट व्लांचैट, एंटोनियो बैंडरस और निकोल किडमैन के नाम शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS