पहली बार बोनी कपूर ने श्रीदेवी को दिए थे 11 लाख रुपए, मरने से पहले का वीडियो हो रहा वायरल

पहली बार बोनी कपूर ने श्रीदेवी को दिए थे 11 लाख रुपए, मरने से पहले का वीडियो हो रहा वायरल
X
Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को आखिरी सांस ली थी। खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी अपने परिवार के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थी। वो जब शॉवर लेने गई तो बाथटब में एक्सीडेंटल ड्रोनिंग की वजह से मौत हो गई।

दिवगंत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की 24 फरवरी को थर्ड डेथ एनिवर्सरी है। आज उन्हें देश भर के लोग काफी याद कर रहे है। उन्होंने 24 फरवरी 2018 को आखिरी सांस ली थी। खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी अपने परिवार के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थी। वो जब शॉवर लेने गई तो बाथटब में एक्सीडेंटल ड्रोनिंग की वजह से मौत हो गई। श्रीदेवी का आखिरी वीडियो इस शादी से जुड़ा ही था।

वीडियो में बोनी कपूर, खुशी कपूर और श्रीदेवी सेरेमनी में एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे है। श्रीदेवी का लुक देखते ही बन रहा है। श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में है। श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरु कर दिया था। उन्होंने कई साउथ मूवीज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। वहीं बॉलीवुड करियर की बात करें तो, श्रीदेवी ने 51 साल में 300 के करीब फिल्में की। वो आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में कैमियो रोल में नजर आई थी।

श्रीदेवी एकलौती ऐसी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने पहली बार फिल्म के लिए 1 करोड़ की फीस पाई थी। 80-90 के दशक में श्रीदेवी का फिल्मों में आना, फिल्म को सुपरहिट होने की गारंटी देता था। इसलिए डायरेक्टर प्रोड्यूसर उन्हें ज्यादा फीस का लालच देकर अपनी फिल्में साइन कराते थे। श्रीदेवी की खूबसूरती के चर्चे चारो तरफ थे। बोनी कपूर ने भी खूबसूरती से प्रभावित होकर अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए उन्हें कास्ट किया और फीस 11 लाख रुपए दी।

इस दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी करीब आए और 1996 में दोनों ने शादी कर ली। बोनी पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। इसलिए उनकी जोड़ी काफी विवादों में भी रही। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना समेत कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने कुछ सालों का ब्रेक लिया और 15 साल बाद 'इंग्लिश विंग्लिश' मूवी से वापसी की।

Tags

Next Story