Street Dancer 3D Trailer Out: पाकिस्तानी बनीं श्रद्धा कपूर से इश्क फरमाते दिखे वरूण धवन, नोरा फतेही के साथ भी किया रोमांस

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, और प्रभुदेवा की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का लंबे इंतजार के बाद आखिराकर ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद आप कह उठेंगे कि वाह क्या ट्रेलर है...। ट्रेलर में इंडिया और पाकिस्तान डांस मुकाबले में एक देश भक्ती दिखाई देती है। ट्रेलर में वरुण और श्रद्धा के बीच जबरदस्त कंप्टीशन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को देखकर डांस पसंद करने वालों की धड़कनें बढ़ सकती हैं। फिल्म में प्रभुदेवा का रोल जबरदस्त लग रहा है।
ट्रेलर की बात करें तो शुरूआत इंडिया-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से डांस बैटल पर आ जाती है। फिल्म में वरुण धवन भारत को रिप्रिसेंट कर रहे हैं तो वहीं श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा पाकिस्तानी लड़की बनी हैं। दोनों डांस के दौरान अक्सर लड़ते नजर आते हैं। बाद में एंट्री होती है प्रभुदेवा और नोरा फतेही की... जिसके बाद श्रद्धा और वरुण अपनी टीम के साथ एक डांस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेते हैं। ट्रेलर में नोरा फतेही के किलर मूव्स आपको दिवाना बना देंगे। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के इस ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर ट्वीट पर भी ट्रेंड करने लगा है। अब हर जगह फैंस में बस इसी ट्रेलर की चर्चा है। अब तक इस ट्रेलर को 460,453 लोग देख चुके है। फिल्म में इंडिया और पाकिस्तान का एंगल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में वरूण के डायलॉग्स भी काफी जबरदस्त है। ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS