Sunday Special: फिल्म '7 खून माफ' करने वाली प्रियंका चोपड़ा के असल जिंदगी में भी रहे है 7 बॉयफ्रेंड्स, जानिए कौन हैं वो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। देसी गर्ल की मिस वर्ल्ड से लेकर के उनके हॉलीवुड पहुंचने की सारी कहानी हम सबको मालूम है। जिस चीज के बारें में हमको ज्यादा कुछ नहीं पता है वह है प्रियंका की पर्सनल लाइफ। लेकिन वो कहते हैं न कि हम जिस चीज़ के बारें में जितना कम जानते है उसे जानने की उतनी ही जिज्ञासा मन में रहती है। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार के जमशेदपुर (अब झारखंड) में हुआ था। माता पिता दोनो ही आर्मी में डॉक्टर थे। आज प्रियंका अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। रील लाइफल में '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) फिल्म करने वाली एक्ट्रेस के रियल लाइफ में भी 7 अफेयर्स रहे थे। तो आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे प्रियंका के उन 7 बॉयफ्रेंड के बारें में जो उनकी लव लाइफ में शामिल हुए।
1. असीम मर्चेंट (Aseem Merchant)
सुना जाता है कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड एक्टर असीम मर्चेंट को डेट किया था। एक्ट्रेस के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू की माने तो प्रियंका इस रिलेशनशिप में इस कदर पागल थी कि असीम से बार- बार होने वालें अपने झगड़ो के चलते खुद को खत्म करने की भी कोशिश की थी। जी हां प्रियंका ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने असीम को डंप कर दिया था।
2. हरमन बावेजा (Harman Baweja)
एक्टर हरमन बावेजा के साथ प्रियंका के जब एक्ट्रेस ने उनके डैड हैरी बावेजा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' (Love Story 2050) में काम किया। उस समय हरमन और प्रियंका की अफेयर की अफवाहें जोरो पर थी। 'लव स्टोरी 2050' के अलावा प्रियंका ने हरमन के साथ 'वॉट्स योर राशी' (Whats Your Rashi) में भी काम किया था। कहा जाता है कि दोनो का अफेयर लगभग 5 सालों तक चला था। लेकिन फिल्मी लाइफ में लगातार असफल होने के बाद दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
3. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर के अफेयर्स की खबरों ने तो पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था। इस खबर ने बॉलीवुड के बारें में गौसिप करने वालों को एक नया फ्रेश मुद्दा दे दिया था। ये खबर तब फैली जब सुबह- सुबह आईटी डिपार्टमेंट प्रियंका के घर पहुंचा और शाहिद कपूर ने घर का दरवाजा खोला। उस समय शाहिद बॉक्सर्स पहने हुए थे। इस खबर ने बॉलीवुड की दुनिया में ब्लास्ट कर दिया था क्योंकि किसी को भी दोनों के डेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी कोई सफाई नहीं दी, लेकिन सालों बाद एक इंटरव्यू में शाहिद ने प्रियंका को डेट करने की खबरों को लगभग कन्फर्म कर दिया था।
4. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कई हिट फिल्में दी है। ये जोड़ी दर्शकों की ऑनस्क्रीन फेवरेट जोड़ी थी। दर्शकों ने उनकी रील लाइफ केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। इसके बाद उनके अफेयर की खबरें हेडलाइन्स में आने लगी। ये अफवाहें तब जाकर के थमीं जब अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्में करेने से मना कर दिया।
5. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स की खबरें सबसे ज्यादा शॉकिंग थी। यह फिल्में तब आयी जब शाहरुख ने प्रियंका के साथ 'डॉन' (Don) फिल्म मे काम किया था। क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख की इमेज एक कमिटेड हस्बैंड की थी और वह गौरी के लिए हमेशा ही अपने प्यार को दर्शाते रहते थे इसलिए ये खबरें और भी ज्यादा शौकिंग थी। अगर अफवाहों को सच माना जाए तो दोनो काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि ट्विंकल खन्ना की तरह ही गौरी खान ने भी शाहरुख पर लिमिटेशन लगा दीं थी, जिसके बाद से प्रियंका के साथ एक्टर ने कोई और फिल्म नहीं की। हालांकि शाहरुख और प्रियंका में से किसी ने भी इस अफेयर की खबरों को कंफर्म नहीं किया था।
6. टॉम हिडलेस्टन (Tom Hiddleston)
एमी (Emmy) की आफ्टर पार्टी में यह बताया गया कि टॉम हिडलेस्टन को प्रियंका चोपड़ा के साथ खुलेआम फ्लर्ट करते देखा गया। उन्हें क्यूट हाथों में हाथ लिए और कोज़ी पोज में सेल्फी लेते हुए भी देखा गया था। कुछ सूत्रों ने बताया कि रात के अंत में उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान भी किया था। लेकिन यह अफवाह जल्द ही समाप्त हो गई, फिर भी इसने गॉसिप की दुनिया में बहुत शोर किया था। जब एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने अमेरिका में किसी को डेट किया था, तब लगने लगा की ये अफवाहें नहीं बल्कि सच्चाई थी।
7. निक जोनस (Nick Jonas)
अंग्रेजी में एक कहावत है 'लास्ट बट नॉट द लीस्ट' ये कहावत यहीं पर एकदम फिट बैठती है। निक जोनस के साथ प्रियंका के अफेयर्स की खबरें आना शुरु हुई साल 2018 के मेट गाला (Met Gala) से। दोनो ने एक साथ में मेट गाला में एंट्री की थी तब लोगों ने उन्हें पलट- पलट कर देखने लगे थे। इसके बाद दोनो को एक साथ काफी बार चिल करते हुए देखा गया। इन दोनो की जोड़ी इसलिए भी शौकिंग थी कि दोनो के एज डिफरेंस काफी ज्यादा था। खैर इस अफेयर को कंफर्म करते हुए दोनो ने साल 2018 के दिसंबर की 2 तारीख को शादी कर ली। इस जोड़ी की शादी उस वक्त की ग्रैंड शादियों में से एक थी। प्रियंका अब निक के साथ एकल हैप्पी वेडेड लाइफ बिता रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और निक की फोटोज शेयर करती रहती हैं। यहीं नहीं प्रियंक, निक के परिवार के भी काफी करीब है वह अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS