जब सनी लियोनी को मंदिर में 'कंडोम' प्रमोट करना पड़ा महंगा, बड़ी मुश्किल से बची थीं जान

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सनी लियोनी के ग्लैमरस अंदाज ने सभी को दिवाना बनाया हुआ है। इस ग्लैमरस अंदाज के कारण सनी लियोनी को कई विज्ञापन ऑफर होते रहते है। लेकिन वो ज्यादा विज्ञापनों को न बोल देती है। इसकी पीछे की वजह है कि उनका विज्ञापनों के कारण विवादों में होना। सनी लियोनी के 'कंडोम' विज्ञापन आपने चैनल्स पर देखें होंगे, लेकिन इनकी वजह से उन्हें कई बार विवादों का सामना करना पड़ा था। आखिर कौन से थे वो दो विवाद, चलिए आपको बताते है।
सनी लियोनी के कंडोम ऐड पर गोवा के एक नेता ने आप्त्ति जताई थीं। साथ ही ऐड के प्रचार को बंद किए जाने की भी मांग की थी। मामला 2018 का है। सनी लियोनी मैनफोर्स कंडोम की ब्रांड एंबेसडर है। वो इस ब्रांड के लिए ऐड करती रहती है। उनके ऐड को लेकर सीपीआई के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान ने इसे बढ़ते रेप के लिए जिम्मेदार ठहराया। यूपी की एक रैली में अतुल अंजान ने कहा कि सनी लियोन के कंडोम ऐड से देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ेगी।
इसके अलावा, दिल्ली के आदर्श नगर में भी सनी लियोनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामला फरवरी 2016 का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत में कहा गया था कि सनी लियोनी ने मंदिर के अंदर कंडोम प्रमोट किया था। बताया जा रहा था कि सनी लियोनी की फिल्म 'मस्तीजादे' के एक सीन में सनी कंडोम को प्रमोट कर रही थी। इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत पहुंची है। इस मुश्किलों से सनी लियोनी ने जैसे-तैसे कर अपनी जान बचाई थीं और विवादों से बाहर निकली।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS