हर पति जरूर देखें ये वीडियो, मदद न करने पर आपकी बीवी भी कर सकती सनी लियोनी की तरह ऐसा हाल

शादीशुदा जिंदगी वालों को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इशारों-इशारों में बता दिया कि अगर पति अपने पत्नियों के कामों में मदद नहीं करवाएंगे, तो उनका हाल क्या हो सकता है। सनी लियोनी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो अपने पति को सबक सिखाते हुए नजर आ रही है, क्योंकि उनके पति ने उनके एक काम में उनकी मदद नहीं करवाई थी। सनी लियोनी इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपने पति डेनियल वेबर के साथ समय बिता रही है।
सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो अपने घर के बगीचे में नजर आ रही है। वीडियो में सनी लियोनी कहती है कि, जब वो शाम की पार्टी के लिए तैयारी कर रही थी, तो इसमें उनके पति डेनियल ने बिल्कुल भी मदद नहीं की और पूरा दिन धूप सेंकने में गुजार दिया। ऐसे मं अपने पति को सबक सिखाते हुए उन्होंने अपने पति के ऊपर प्रैंक करने का प्लान किया। ये प्रैंक देख सनी लियोनी के फैंस खूब मजे ले रहे है।
वीडियो में आप देख सकते है कि डेनियल (Daniel Weber) गहरी नींद में सो रहे है। तभी सबक सिखाते हुए सनी उनके पास पानी से भरा गुब्बारा फोड़ देती है। जिसके चलते उनके पति अचानक नींद से उठ जाते है। वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- 'अब मैं क्या कहूं ? डेनियल के साथ प्रैंक करना आसान है' आपको बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सनी लियोनी डेनियल को हेड मसाज देती हुई नजर आ रही है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS