सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सितारों की फिल्म भी निधन के बाद की गई रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सितारों की फिल्म भी निधन के बाद की गई रिलीज
X
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो चुकी है। वो पहले ऐसे एक्टर नहीं है जिनकी फिल्म मौत के बाद रिलीज हुई हो। उनसे पहले भी कई सितारे ऐसे है जिनकी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई की शाम को रिलीज हुई। फिल्म देखने के बाद लोग सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की जमकर तारीफें कर रहे हैं और फिल्म को अच्छी रेटिंग दे रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के दो घंटे बाद ही दुनिया की सबसे बड़ी रेटिंग ऑथिरिटी आईएमडीबी ने 'दिल बेचारा' को 10 में से 10 रेटिंग दी है।

सुशांत सिंह के निधन के बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार थे। सुशांत सिंह पहले ऐसे स्टार नहीं है जिनकी मौत के बाद उनकी फिल्मों को रिलीज किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई सितारें हैं जिनकी फिल्म उनके मौत के बाद रिलीज की गई थी। आखिर कौन-कौन है वो सितारें, चलिए जानते है। श्रीदेवी- बॉलीवुड की रानी श्रीदेवी (Sridevi) का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में हुआ था। श्रीदेवी के निधन के बाद उसी साल दिसंबर में उनकी फिल्म ​'जीरो' रिलीज की गई थी।

इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी की फिल्म भी उनके निधन के बाद रिलीज की गई। 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने के कारण ओम पुरी का निधन हो गया था। उनके निधन के कुछ महीनों बाद उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज की गई। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे।


बॉलीवुड की अदाकारा दिव्या भारती (Divya Bharti) को तो सभी जानते है। 19 साल की उम्र में मुंबई के अपने अपार्टमेंट से रहस्यमयी हालातों में गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी। दिव्या ने छोटी सी उम्र में कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया था। उनके निधन के 9 महीनों बाद दिव्या की फिल्म 'शतरंज' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

इसके अलवा, फिल्म 'शोले' से ठाकुर के किरदार से मशहूर हुए एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) की फिल्म भी उनके दुनिया छोड़ने के बाद रिलीज हुई। 6 नवंबर 1985 को संजीव कुमार का निधन हुआ था। उनके निधन के 8 सालों बाद उनकी फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' रिलीज हुई थी। इनके अलावा, मीना कुमारी (Meena Kumari) की फिल्म 'गोमती के किनारे' भी उनके निधन के बाद पर्दे पर उतारी गई थी।

Tags

Next Story