'तनिष्क' के बाद अब 'Bingo' के ऐड पर बवाल, रणवीर सिंह पर लगा सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप

तनिष्क के बाद अब Bingo के ऐड पर बवाल, रणवीर सिंह पर लगा सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप
X
'तनिष्क' के बाद अब 'Bingo' के ऐड पर जमकर बवाल हो रहा है। ट्वीटर पर '#BoycottBingo' सुबह से ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने रणवीर सिंह पर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

ट्वीटर पर '#BoycottBingo' सुबह से ट्रेंड कर रहा है। बिंगों के बायकॉट करने के पीछे की वजह रणवीर सिंह का एक नया ऐड है। रणवीर सिंह का इस ऐड से फैंस काफी नाराज है। इस ऐड को देखने के बाद लोगों को दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। आपको बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस केस की गुत्थी सीबीआई की टीम सुलझाने में लगी हुई है। इस केस को लेकर कई खुलासे हुए, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

रणवीर सिंह के इस ऐड को देखने के बाद लोगों का आरोप है कि रणवीर सिंह सुशांत सिंह का मजाक बना रहे है। दरअसल, ऐड में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह घर में आयोजित की गई किसी पार्टी में है। इस दौरान पार्टी में आए मेहमान रणवीर सिंह से उनके आगे के प्लान के बारे में पूछते है। इन सवालों से परेशान होकर रणवीर ऐसा जवाब देते है, जिससे सबकी बोलती बंद हो जाती है। रणवीर अपने जवाब में मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द बोलते है। उनका जवाब सभी के सिर के ऊपर से जाता है।

इस ऐड को सुशांत सिंह राजपूत के मजाक बनाने के तौर पर लोग देख रहे है। क्योंकि सुशांत को स्पेस और साइंस में काफी दिलचस्पी थी। जिसके चलते इस ऐड को सुशांत से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि इस ऐड में रणवीर सिंह या किसी भी तरीके से सुशांत का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन लोगों का आरोप है कि इस ऐड के जरिए सुशांत का मजाक बनाया गया है। लोग इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे है। बढ़ती मांग से बचने के लिए बिंगो ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो के कमेंट और लाइक्स सेक्शन को बंद कर दिया है।

Tags

Next Story