अभी तक फ्लॉप ही रहा रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर, हिट मूवी का रिकॉर्ड नहीं कर पाई दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन कोई न कोई मोड़ सामने आ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में ही एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को धमकाने, पैसों की धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने, उनके परिवार से दूर करने और आत्महत्या के लिए लिए उकसाने जैसे कई आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है। रिया चक्रवर्ती के अपने वकील के जरिए सुप्रीम कोर्ट से सुशांत सिंह राजपूत केस को मुंबई में ही ट्रांसफर किए जाने की अपील की है। चलिए, आपको बताते है कि रिया के अब तक के बॉलीवुड करियर के बारे में।
एक बंगाली परिवार में जन्मी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने करियर की शुरूआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। साल 2009 में रिया एमटीवी इंडिया टीवीएस स्कूटी टीन डीवा शो में नजर आई थी। इस शो में वो फर्स्ट रनर अप थीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई शोज को होस्ट किया। जिनमें पेप्सी एमटीवी वॉसअप, टिकटैक कॉलेज बीट और एमटीवी गॉन इन 60 सेकेंड्स जैसे शोज शामिल थीं। यहां से रिया ने फिल्मों की और रूख करना शुरू कर दिया और साल 2012 में तेलुगू फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' की। इसके अगले साल यानी 2013 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 'मेरे डैड की मारूति' फिल्म में काम किया।
इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के भाई साकिब सलीम के अपोजिट रोल में थीं। इसके बाद रिया ने एक और फिल्म 'सोनीली केबल' साइन की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रही। करीब तीन साल बाद रिया को यशराज बैनर के तले काम करने का मौका मिला और रिया ने फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय के साथ टक्कर का काम किया, लेकिन फिल्म को सफलता हासिल न हो सकी। साल 2017 में रिया ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में कैमियो रोल प्ले किया। वहीं साल 2018 में रिया को महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' ऑफर हुई। इस फिल्म से खासी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कुल मिलाकर रिया अभी तक पर्दे पर कोई भी हिट मूवीज नहीं दे पाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS