राहुल गांधी के Push-up को देख स्वरा भास्कर का ठहर गया दिल, कहा- 'बंदा सच में खिलाड़ी है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी की एक वीडियो को देख उनकी फैन हो गई है। दरअसल, राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो पुशअप्स मारते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया और जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी पहले एक छात्र को कराटे की एक तकनीक बता रहे है।
इसके बाद राहुल गांधी एक स्टूडेंट के साथ दोनों हाथ से पुशअप्स मारते है। दोनों हाथ पुशअप्स मारने के बाद वो कहते है कि इसे और कठिन बनाए और वो एक हाथ से पुशअप्स मारने लगते है। राहुल गांधी को एक हाथ से पुशअप्स मारते देख वहां सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स खुशी से तालियां बजाने लगते है। राहुल गांधी के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। ये वीडियो जिसने भी देखा, वो उनका दिवाना हो गया है।
This man is such a sport ! 🤓💜 https://t.co/3ebSQyq3lr
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 1, 2021
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा- 'ये बंदा सच में खिलाड़ी है।' इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला और पढ़ाकू वाला इमोजी भी शेयर किया। आपको बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान वो जनता के बीच जा रहे है और बात कर रहे है। उनके साथ खाना खा रहे है, तो वही मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए गोता भी लगा रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS