टी-सीरीज का ऐलान, भूषण कुमार बनाएंगे मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक

टी-सीरीज का ऐलान, भूषण कुमार बनाएंगे मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक
X
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की आज पुण्यतिथी है। उनका निधन पिछले साल 3 जुलाई 2020 को हो गया था। उनके जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। जी हां सरोज खान की बायोपिक बनने जा रही है। इस बात की घोषणा भूषण कुमार ने की हैं। टी-सीरीज ने सरोज खान की बायोपिक से जुड़े सभी राइट्स खरीद लिए है। भूषण कुमार ने ये राइट्स सरोज खान के बच्चों से खरीदे हैं।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) की आज पुण्यतिथी है। उनका निधन पिछले साल 3 जुलाई 2020 को हो गया था। उनके जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। जी हां सरोज खान की बायोपिक बनने जा रही है। इस बात की घोषणा भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने की हैं। टी-सीरीज (T-Series) ने सरोज खान की बायोपिक से जुड़े सभी राइट्स खरीद लिए है। भूषण कुमार ने ये राइट्स सरोज खान के बच्चों से खरीदे हैं।

इस बात की जानकारी टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए दी है। इस ट्वीट में लिखा है, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने महान कोरियोग्राफर, सरोज खान की जीवन कहानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। बने रहें!' सरोज खान के तीन बच्चे हैं, राजू, सुकैना और हिना खान। जिसमें राजू खान भी एक कोरियोग्राफर हैं। सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने एक प्रेस रिलीज जारी की हैं। जिसमें उन्होंने कहा है, 'मेरी मां का बहुत सम्मान किया गया। हालांकि हमने बहुत नजदीक से उनका संघर्ष और लड़ाई देखी है। मुझे आशा है इस बायोपिक के माध्यम से भूषण जी उनकी कहानी कह पाएंगे। उन्हें डांस को लेकर जुनून था। वह सभी कलाकारों का सम्मान करती थी।' वहीं राजू खान का कहना है, 'मेरी मां को डांस करना पसंद था। उन्होंने अपना जीवन इसे समर्पित किया है। मुझे खुशी है कि मैं उनके कदमों पर चल पाया हूं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका सम्मान किया गया। मुझे खुशी है कि भूषण जी ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है।' भूषण कुमार ने कहा, 'सरोज जी अपनी छवि दर्शकों के अलावा कलाकारों के जेहन में भी छोड़ चुकी है। उन्होंने कोरियोग्राफी को नया आयाम दिया है। वह दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में सफल हुई है'

आपको बता दें कि सरोज खान ने बहुत कम यानी की दस साल की छोटी उम्र से काम करना शुरु कर दिया था। जिसके काफी सालों बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनके नाम को फिल्म इंडस्ट्री पहचाना जाने लगा। दरअसल ये पहचान दिलाई थी 'मिस्टर इंडिया' (Mr. India) फिल्म के गाने 'हवा हवाई' (Hawa Hawai) ने। इस गाने में श्रीदेवी (Sridevi) को कमाल का डांस सरोज खान ने सिखाया था। इसके बाद सरोज ने कई बेहतरीन गाने जैसे 'मै तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा', मेरे हाथों में 'नौ-नौ चूड़ियां हैं', 'एक दो तीन', 'तम्मा तम्मा लोगे' और 'धक धक करने लगा' कोरियोग्राफ किए। सरोज खान ने अपना आखिरी काम माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ उनकी फिल्म 'कलंक' (Kalank) में किया था। सरोज खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में 3500 से भी अधिक गानें कोरियोग्राफ किए थे।

Tags

Next Story