तैमूर अली खान ने सीखी मुंबईया भाषा, बोला ऐसा डायलॉग, वायरल हुआ वीडियो

अपने नामकरण के बाद से ही चर्चा में आए करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज भी सुर्खियों में बने रहते है। कभी वह अपनी मां करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ उनकी शूटिंग में नजर आते है, तो कभी पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ मस्ती करते दिखते है। सैफ के घर के बाहर हमेशा ही मीडिया का जमावडा लगा रहता है। ऐसे में दिन में कई बार तैमूर मीडिया के कैमरे में कैद होते है।
हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वह मीडिया वालों को कुछ बोलते दिखाई दे रहे हैं। आप को बता दें कि तैमूर अब बोलना सीख गए हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि तैमूर ने मीडिया को टपोरी भाषा में कहा "ए भाई लोग " तैमूर के यह शब्द सुनकर उनकी मम्मी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वीडियो में तैमूर अली खान की क्यूटनेस देखने लायक है। तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने इस वीडियो में मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) और नानी बबीता कपूर (Babita Kapoor) के साथ कहीं जाते नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Mangesh Kamble (@mangesh_b.kamble) on
वहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म इसी महीने 20 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म में करीना इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ ही करीना आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) में भी आपको नजर आएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS