सैफ-करीना के लाडले बेटे तैमूर की शादी हो गई है तय, बनेंगे इस खानदान के दामाद?

सैफ-करीना के लाडले बेटे तैमूर की शादी हो गई है तय, बनेंगे इस खानदान के दामाद?
X
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेहद लाडले बेटे तैमूर अली खान की शादी को लेकर एक मर्तबा बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया था।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेहद लाडले बेटे तैमूर अली खान की शादी को लेकर एक मर्तबा बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि तैमूर एक्टर शाहिद कपूर की बेटी मीशा के अच्छे दोस्त हो सकते हैं। लेकिन जब बात शादी को लेकर आई तो बात कहीं और ही चली गई।


तैमूर के हमउम्र साथियों में फिलहाल कई लड़कियां हैं। इसी वजह से लोगों के बीच इस चर्चा को हवा मिलती रहती है। अब आगे चलकर क्या होता है ये तो भगवान ही जाने। लेकिन एक बड़े घर की बेटी के पिता तैमूर के लिए 'हां' किए बैठे हैं।


ये पिता कोई और नहीं बल्कि करन जौहर हैं। जी हां करन जौहर ने एक रेडियो शो में इस बात का जिक्र किया था। करन कहना था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है अगर 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ हों तो।


करन ने कहा, 'यही परेशानी है हमारे देश में। जब लड़का लड़की एक साथ होते है तो तुरंत लोग कहते हैं 'भइया बोलो', 'दीदी बोलो' ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।'


करन ने कहा, 'जब भी तैमूर खेलने के लिए घर आते हैं तो उनकी नैनी रूही से कहती है कि तैमूर भइया कहे। लेकिन मैं इसके खिलाफ हूं। मुझे लगता है ऐसा क्यों? कौन जानता है क्या पता 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हैं। कुछ भी हो सकता है उनका अपना। हम अभी से ही क्यों दरार डाल रहे हैं उस रास्ते में?'


Tags

Next Story