ये है इमरान खान-अवंतिका के रिश्ते टूटने की असल वजह

ये है इमरान खान-अवंतिका के रिश्ते टूटने की असल वजह
X
शायद इन्हीं वजहों से अवंतिका, इमरान से अलग रह रही हैं। हम तो यही चाहेंगे कि इमरान और अवंतिका की लाइफ का बुरा दौर खत्म हो जाए।

आमिर खान के भांजे और फिल्म 'जाने तू… या जाने ना' के एक्टर इमरान खान पिछले कुछ सालों से लो प्रोफाइल बने हुए हैं। दुर्भाग्य से वह पर्सनल लाइफ में भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के तलाक को लेकर अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं।

कुछ समय से उनकी पत्नी अवंतिका अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं। हालांकि इस जोड़े ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है, लेकिन यह साफ है कि इन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

उनके टूटते रिश्ते के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए, इस कपल के करीबी एक सूत्र का कहना है कि इमरान को एक एक्टर के रूप में सफलता नहीं मिली। कंगना के साथ 'कट्टी बट्टी' के असफल होने के बाद, उनके पास ऑफर आने बंद होने लगे। उन्हें बिना किसी काम के रहना पड़ा।

सूत्रों का यह भी कहना है कि काम की कमी ने इमरान को चिड़चिड़ा बना दिया। इससे अवंतिका के साथ रिश्ता भी खराब होने लगा। अवंतिका को लगने लगा था कि पति-पत्नी के बीच की प्रॉब्लम का असर उनकी बच्ची इमारा पर बुरा असर डाल रहा है।'

शायद इन्हीं वजहों से अवंतिका, इमरान से अलग रह रही हैं। हम तो यही चाहेंगे कि इमरान और अवंतिका की लाइफ का बुरा दौर खत्म हो जाए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story