मुंबई को Pok बताने पर सोनू सूद और उर्मिला मातोंडकर की कंगना रनौत को दो टूक, 'केवल नमकहराम लोग ही...'

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का ही कब्जा है। एक तरफ सोनू सूद अपनी नेकी के चलते सुर्खियों में छाए रहते है, तो वहीं कंगना रनौत अपने बेबाक पन के कारण चर्चाओं में शुमार रहती है। हाल ही में कंगना अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रही है। जिसमें वो मुंबई शहर की तुलना पीओके से कर रही है। कंगना के इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। वहीं सोनू सूद का एक ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है।
सोनू सूद (Sonu Sood) के इस ट्वीट में यूं तो कंगना (Kangana Ranaut) का नाम शामिल नहीं है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना के मुंबई को पीओके लगने वाले ट्वीट का सोनू सूद ने बिना नाम लिए ही उनपर निशान साधा है। सोनू सूद ने एक ट्वीट में लिखा- 'मुंबई, यह शहर तकदीरें बदलता है, सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी' इस ट्वीट में उन्होंने भारतीय तिरंगे वाली इमोजी भी शेयर की है। सोनू ने इस ट्वीट में कंगना का नाम नहीं लिया है, लेकिन लोग सोनू के इस ट्वीट को कंगना रनौत के बयान से जोड़कर देख रहे है।
मुंबई .. यह शहर तक़दीरें बदलता है।
— sonu sood (@SonuSood) September 3, 2020
सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी। 🇮🇳
आपको बता दें कि संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना 'शर्मनाक' है, हम उनसे विनम्र निवेदन करते है कि वो मुंबई न आएं। ये मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।' इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट और लिखा- 'महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है और महान शिवाजी महाराज की भूमि। मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है, उन्हें नेम-फेम और ग्लोरी दिया है। केवल नमकहराम लोग ही इसकी पीओके के साथ तुलना कर सकते है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS